तीन साल की बच्ची से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, मां को मासूम ने बताई आपबीती 

तीन साल की बच्ची से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, मां को मासूम ने बताई आपबीती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक गांव में मौसी के घर खेलने जा रही तीन साल की बच्ची को एक युवक व उसके 15 साल के दोस्त ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी बच्ची को खेलने के बहाने अपने बाड़े में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने बच्ची से गलत काम किया। शौच करते समय जब बच्ची को दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह व युवक को जिला जेल भेजा गया। एक गांव निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि

26 मार्च को दोपहर बाद करीब दो बजे उसकी तीन साल की बेटी गांव में ही अपनी मौसी के घर खेलने जा रही थी।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

रास्ते में ही गांव के ही 20 साल के युवक ने अपने 15 साल के दोस्त के साथ मिलकर उसकी बेटी को रोक लिया। आरोपी उसे खेलने की बात कहकर अपने बाड़े में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों लड़कों ने उसकी तीन साल की बच्ची से गलत काम किया। शाम को जब वह अपनी बच्ची को शौच कराने लगी तो उसने दर्द होने की बात कही। जब उसने इस बारे में उससे पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। हालांकि वह पूरी बात नहीं बता पाई थी।

इसलिए वह संदेह में रही। 28 मार्च को उसकी लड़की उसकी बहन के लड़के के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी 15 वर्षीय लड़का फिर वहां आया और उसकी बेटी को अपने साथ ले जाने लगा। इसी दौरान उसका देवर वहां पहुंच गया। उसके देवर ने उस लड़के को पकड़ लिया। तब उसकी बेटी ने लड़के की तरफ इशारा करते हुए बताया कि यह वही लड़का है, जिसने उसके साथ गलत काम किया था।

उसके देवर ने जब उस लड़के से दूसरे लड़के के बारे में पूछा तो उसने उसका नाम बताया। इसके बाद आरोपी उनके चंगुल से छूट कर फरार हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व उसके नाबालिग दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच की। सोमवार देर शाम को पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह अंबाला और आरोपी युवक को जिला जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े

बिहार पंचायत चुनाव में  चिल्लाने पर होगी 3 माह की जेल, जानिए क्‍या है यह नया आदेश 

मुजफ्फरपुर  में एक दर्जन से ज्यादा मृत कौवा मिले, बर्ड फ्लू की आशंका

बिहार के रहने वाले थे पहले प्रधानमंत्री, चौंक गए तो जान लीजिए- कब ली थी शपथ और कहां हुआ था जन्म

लव मैरेज का दर्दनाक अंत, पति ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या 

भाभी ने देवर को नपुंसक होने का मारा ताना, देवर ने उठाया खौफनाक कदम 

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या.

बिहार के नवादा में चाकू से बड़े भाई की जीभ काट डाली.

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!