दो भारतीय अपराधियों को नेपाल में गिरफ्तार किया गया

दो भारतीय अपराधियों को नेपाल में गिरफ्तार किया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

दक्षिणी नेपाल में कथित तौर पर डकैती करने के प्रयास में अधिकारियों ने दो भारतीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।दोनों अपराधियों को दक्षिणी नेपाल के सरलाही जिले से गिरफ्तार किया गया।जिला पुलिस कार्यालय सरलाही के अनुसार, संदिग्धों की पहचान मोतिहारी के रहने वाले जितेंद्र राउत और उनके साथी शनि सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर डकैती करने के प्रयास में गिरफ्तार किया था।अपराधी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को उन्हें पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गोली से राउत के घुटने में चोट लग गई। फिलहाल मलंगवा के प्रांतीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी भारत में अपहरण और लूटपाट के लगभग एक दर्जन मामलों में वांछित थे।पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े

रायबरेली से नूपुर शर्मा, मेरठ से कुमार विश्वास होंगे उम्मीदवार

एक साथ चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशें क्या हैं?

विश्व में प्रवासन की स्थिति क्या है?

क्या आप चंद्र ग्रहण में खेल पाएंगे होली?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!