Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि के तोरण द्वार पर बवाल,धारा 144 लगी, इंटरनेट बंद. - श्रीनारद मीडिया

झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि के तोरण द्वार पर बवाल,धारा 144 लगी, इंटरनेट बंद.

झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि के तोरण द्वार पर बवाल,धारा 144 लगी, इंटरनेट बंद.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

झारखंड में पलामू के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि के लिए लगाए गए तोरण द्वार के कारण बुधवार को विवाद हो गया। दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

पांकी में धारा 144 लगा दी गई है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया कि 16 फरवरी के शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखें।

विवाद के बाद एक पक्ष ने मस्जिद पर पथराव किया। इलाके में धारा 144 लगाई गई है।
विवाद के बाद एक पक्ष ने मस्जिद पर पथराव किया। इलाके में धारा 144 लगाई गई है।

सड़कों पर बिखरे हैं पत्थर
पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे तोड़कर फेंक दिया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई।

मस्जिद से पत्थर चलाए गए। इतना पथराव हुआ कि सड़क पर चारों तरफ पत्थर बिखरे हैं। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

एक पक्ष ने मस्जिद के बाहर की दुकानों में आगजनी भी की है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
एक पक्ष ने मस्जिद के बाहर की दुकानों में आगजनी भी की है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

डीसी और एसपी कर रहे हैं इलाके में कैंप
एसपी चंदन कुमार सिन्हा और डिप्टी कमिश्नर आंजनेयुलू दोड्डे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात काबू करने की कोशिश की। तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। एसपी का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस वक्त मामला शांत करा दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

सड़क पर बिखरे ये पत्थर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पक्ष किस कदर एक दूसरे पर हमलावर थे।
सड़क पर बिखरे ये पत्थर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पक्ष किस कदर एक दूसरे पर हमलावर थे।

दोनों पक्षों से बातचीत हो रही है
इस पूरे विवाद के बाद बुधवार को इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है और मामले को शांत कराया गया है। दूसरी तरफ तोरण द्वार को लेकर अब भी तनाव है। प्रशासन दोनों पक्षों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!