Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
टूटा गया वैक्सीनेशन का रिकार्ड,एक दिन में लगे 2 करोड़ से अधिक वैक्सीन. - श्रीनारद मीडिया

टूटा गया वैक्सीनेशन का रिकार्ड,एक दिन में लगे 2 करोड़ से अधिक वैक्सीन.

टूटा गया वैक्सीनेशन का रिकार्ड,एक दिन में लगे 2 करोड़ से अधिक वैक्सीन.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इतिहास रच दिया है। भारत ने एक दिन में तेजी के साथ दो करोड़ वैक्सीन लगाने का काम पूर्ण कर लिया है। Co-WIN पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, देश में दी गई खुराकों की संख्या शाम 5.10 बजे तक 2,00,41,136 तक पहुंच गई थी। वहीं, दोपहर 1.30 बजे तक ही देश में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन लगा दी गईं थीं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी। देश में अभी भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी के साथ चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकार्ड तोड़ दिया गया है।

पहले डेढ़ करोड़, फिर दो करोड़ वैक्सीन देने का काम किया गया। मांडविया ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘#VaccineSeva को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को उपहार। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है।’

एक ही दिन में 2 करोड़ से अधिक COVID19 टीके लगजाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के जश्न मनाया। इससे पहले मांडविया ने बताया था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश ने 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है।’ उन्होंने आगे कहा कि हम निरंतर तेजी से वैक्सीन लगाने का कार्य जारी रखे हुए हैं।

मांडविया ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे विश्वास है कि आज हम सभी टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना कर प्रधानमंत्री मोदी को उपहार के रूप में देंगे।’ बता दें कि आज पीएम मोदी का जन्मदिन है और भाजपा ने आज के दिन अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी को 1.50 से 2 करोड़ लोगों का टीकाकरण करके गिफ्ट देने की तैयारी है। बता दें कि भारत में अब तक 78 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। भारत में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य हो रहा है।

इससे पहले 31 अगस्त को, भारत ने 1.30 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दीं हैं, जो अब तक का सबसे अधिक एक दिन में किया गया टीकाकरण है। भारत ने इस साल 27 अगस्त को पहली बार एक करोड़ डोज देने का बड़ा रिकार्ड हासिल किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कल ट्वीट किया था, जिसमें लोगों से वैक्सीन लेने का आग्रह किया गया था। कहा था, ‘आइए #VaccineSeva करें और जिन्होंने टीका नहीं लिया है, वो लें और पीएम मोदी को उनके जन्मदिन का उपहार दें।’

भाजपा ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया था कि दिन में अधिक से अधिक लोगों को उनके COVID-19 के टीके लगें। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी इस दिन को इतिहास में दर्ज होता देखना चाहती है।

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई दिनोंदिन नया मुकाम हासिल कर रही है। अब तक 78 करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश ने शुक्रवार को एक दिन में दो करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाकर कीर्तिमान बनाया। समाचार एजेंसी एएनआइ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि यदि टीकाकरण अभियान इसी रफ्तार से जारी रहा तो अक्टूबर के मध्य से पहले कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की एक अरब डोज (सिंगल और डबल डोज सहित) लगा दी जाएंगी।

चुनावी राज्‍यों के लिए रखा लक्ष्‍य

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं पात्र आबादी को कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की कम से कम एक खुराक देना सरकार की प्राथमिकता में है। यही नहीं अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक 100 करोड़ खुराकें देने का महत्वपूर्ण लक्ष्य रखा गया है।

मौजूदा स्थिति

  • देश की 20 फीसद वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
  • यही नहीं 62 फीसद लोगों को कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है।
  • अभी तक जितनी वैक्‍सीन का इस्तेमाल हुआ है उनमें से करीब 87.8 फीसद कोविशील्ड हैं।
  • देश में अभी तक करीब 12.11 फीसद टीके भारत बायोटेक के कोवैक्सीन हैं।
  • अभी तक एक फीसद से भी कम स्पूतनिक-वी टीकों का इस्‍तेमाल हुआ है।

ऐसे हुई थी अभियान की शुरुआत

  • देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।
  • पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया।
  • पहली मार्च से दूसरे चरण की शुरुआत हुई थी।
  • दूसरे चरण में 60 से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 से 60 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू।
  • इसके बाद पहली अप्रैल से 45 से 60 साल की उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया।
  • पहली मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्‍सीन दिए जाने के साथ व्‍यापक रूप से अभियान चला।
  • केंद्र सरकार ने 21 जून से 18 साल से अधिक सभी को नि:शुल्क टीका लगाने का एलान कर दिया।

ऐसे बढ़ता गया टीकाकरण का दायरा

  • देश में छह सितंबर, फ‍िर 31 अगस्त और बाद में 27 अगस्त को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई थीं।
  • भारत सरकार को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे।
  • इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ डोज लगाई गई… इसके 29 दिन बाद आंकड़ा 30 करोड़ तक पहुंचा।
  • भारत को 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे थे।
  • इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को देश में 50 करोड़ डोज लगाए जाने का आंकड़ा पार हुआ था।
  • छह अगस्त के 19 दिन बाद देश ने टीकाकरण के 60 करोड़ के आंकड़े को हासिल कर लिया था।
  • इसके महज 13 दिनों बाद यानी 19 अगस्‍त को 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल कर लिया गया।
  • 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया था।

दुनिया में टीकाकरण

आबादी के प्रतिशत के आधार पर टीकाकरण में दुनिया में अव्वल देश संयुक्त अरब अमीरात है। वहीं आबादी की संख्या के आधार पर टीकाकरण के मामले में भारत दूसरे स्थान पर मौजूद है। चीन में एक अरब से ज्‍यादा लोगों का टीकाकरण पूरा कर लिया गया है जो उसकी 1.4 अरब आबादी का करीब 72 फीसद है। आबादी की संख्‍या के हिसाब से सर्वाधिक टीकाकरण वाले देश में चीन पहले नंबर पर है। दूसरे स्‍थान पर भारत और तीसरे पायदान पर अमेरिका है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!