मशरक में पंचायत चुनाव को लेकर वाहन जांच अभियान में आई तेजी

मशरक में पंचायत चुनाव को लेकर वाहन जांच अभियान में आई तेजी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

मशरक प्रखंड के विभिन्न 15 पंचायतों में चुनाव को लेकर थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेशानुसार रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशन में जमादार बृजनंदन प्रसाद ने वाहन जांच अभियान चलाया। खासकर थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 और एस एच- 73 से गुजरने वाली वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदेह के आधार पर वाहनों की तलाशी

भी ली जा रही है। रविवार को भी थाने की पुलिस ने कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया। पंचायत चुनाव को देखते हुए हथियार और शराब पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना की वसूली की जा रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अवांछनीय तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वही यातायात नियमों का पालन नही करने वाले चार चक्का और दो चक्का वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है यदि किसी के द्वारा वैध कागजात और बिना हेमलेट के पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जायेगा।वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के चल रहे वाहन सवारों में हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़े

घर से दौड़ लगाने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या.

बैग में चाकू रखकर स्कूल आया किया मर्डर,कारण जानकर पुलिस हुई हैरान.

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगाया

नहर पर टूटा रेलिंग का पुल दे रहा खतरे को दावत

Leave a Reply

error: Content is protected !!