पति के सामने पत्नी से गंदी हरकत करते बनाया वीडियो, किया वायरल.

पति के सामने पत्नी से गंदी हरकत करते बनाया वीडियो, किया वायरल.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के छपरा में बड़ी वारदात हुई है। पति के सामने कुछ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना एक-दो दिन पहले की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है।

बताया जाता है कि गोसी अमनौर से परशुरामपुर जाने वाली आरईओ पथ के बीच बड़ी नहर के आस पास सुनसान जगहों का महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। वीडियो में महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। वहां पहले जमे बदमाशों ने दंपती को देखते ही रोक लिया।

महिला को पकड़कर किया अभद्र व्यवहार

महिला को पकड़ अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला का फोन भी छीन लिया गया। इसके बाद सूनसान नहर किनारे झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दरिंदों ने अंजाम दिया। महिला अपनी आबरू बचाने के लिये गुहार लगाती रह गई पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।

गंदी हरकत करके महिला को छोड़ा

हाल यह था कि पति के सामने ही दरिंदों ने उस महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने महिला को छोड़ दिया। इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि सूचना मिली है। किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!