विक्रान्त ठाकुर को मिला डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान 2022 

 

विक्रान्त ठाकुर को मिला डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान 2022

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सुबाश शर्मा, सीवान (बिहार):

कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती पर सिवान जिला मुख्यालय के जिला परिषद के सभागार में मुंशी प्रेमचंद्र की 142 में जयंती के अवसर पर विश्व भोजपुरी परिषद दिल्ली एवं हिंदी साहित्य सम्मेलन सिवान के संयुक्त तत्वधान में आयोजित समारोह में सीवान जिला अंतर्गत गुठनी प्रखंड के शिक्षक विक्रान्त कुमार ठाकुर को डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता निर्बल सहायता समिति मुंबई के अध्यक्ष श्री आर एन यादव मुख्य अतिथि सिवान जिला परिषद के अध्यक्ष श्रीमती संगीता यादव वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के सिनेट सदस्य तारिक जफर गनी,विश्व भोजपुरी परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ जनार्दन सिंह, हिंदी साहित्य सम्मेलन जिला इकाई सिवान के अध्यक्ष राजन कुमार,दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सीमा शर्मा,डॉ अशोक प्रियंबद,श्रवण कुमार साह,डॉ कमल किशोर कमल, डॉ उमेश कुमार पटेल, डॉ नंदलाल मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान 2022” से शिक्षक साहित्यकार सह पत्रकार विक्रान्त कुमार ठाकुर को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अन्य कई विशिष्ट लोगों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संयोजक डॉ मन्नू राय कहाकि इस कार्यक्रम के माध्यम से वैसे लोगों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त पहचान बनायी है।इनमें हर क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं।सम्मानित किये जाने वाले लोगों में कलाकार, प्रोफेसर, चिकित्सक कवि, लेखक,पत्रकार,समाज सेवक, लोकगायिका, शिक्षक और खिलाड़ी समेत सभी वर्गो के लोग शामिल हैं।

बता दें कि विक्रान्त ठाकुर को कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।शिक्षण कार्य के साथ ही श्री ठाकुर की दर्जनों रचनाओं कि साझा संग्रह के क़िताबों में छप चुकी है।इसके साथ ही वे राइजिंग बिहार वेव न्यूज़ पोर्टल के संपादक भी है,तथा दर्जनों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है जिसमे विश्व भोजपुरी सम्मान, शिक्षा रत्न सम्मान, राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मान, कलमवीर सम्मान, शिक्षक गौरव सम्मान,राष्ट्रीय प्रतिभा स्वर्ण मयूर सम्मान,ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड,द रियाल सुपर हीरो अवॉर्ड,इंडियन आइकॉन अवॉर्ड2 2022 समेत कई अन्य सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

श्री ठाकुर को इस उपलब्धि पर सिवान की सांसदकविता सिंह,अजय सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर,जिला सांसद प्रतिनिधि सुनील ठाकुर,डा• प्रकाश चंद्र कुशवाहा,डा• वर्तिका केसरी,डा•वीरेंद्र शर्मा, डॉ• मन्नू राय, डॉ•अर्चना पांडेय,डॉ•जनार्दन सिंह, डॉ• कन्हैया लाल गुप्ता,डॉ• शंभू यादव,राजेश पटेल,संजीव सिंह, विनोद ठाकुर,धर्मेंद्र ठाकुर, पंकज सिंह,राज रोशन तिवारी,विशाल कुमार,नन्दलाल सिंह, मनोज प्रसाद,गिरिवर पांडेय,सुबाष शर्मा, आनन्द प्रकाश,आदित्य राज, राज आर्यन समेत अन्य दोस्त मित्र शामिल है।

यह भी पढ़े

राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं, जन सेवा ही राष्ट्र सेवा – डॉ आशुतोष दिनेन्द्र

शिक्षक संघ चुनाव में विद्यासागर विद्यार्थी के पैनल ने जीत हासिल कर इतिहास रच दी

आरसीपी सिंह ने जेडीयू पार्टी से दिया इस्तीफा.

चहकोत्सव के साथ पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जगदीप धनखड़ को 528 और मार्गरेट अल्वा को मिले 182 वोट

Leave a Reply

error: Content is protected !!