Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नमाज के बाद रांची में भड़की हिंसा,एक की मौत. - श्रीनारद मीडिया

नमाज के बाद रांची में भड़की हिंसा,एक की मौत.

नमाज के बाद रांची में भड़की हिंसा,एक की मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद देशभर में मुस्लिम संगठन सड़क पर उतर गए। उनके उग्र प्रदर्शन से अराजकता का माहौल रहा। उप्र के लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर में जमकर बवाल किया गया। प्रयागराज में तो उपद्रवियों ने पीएसी की एक गाड़ी फूंकने की कोशिश की। देवबंद में पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भड़काऊ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।

सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन झारखंड की राजधानी रांची में हुआ। एसएसपी सहित कई पुलिसवाले घायल हुए। उपद्रवियों की पत्थरबाजी से एसएसपी का हेलमट तक टूट गया। यहां एक उपद्रवी की मौत भी हो गई। रांची में ही बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने उन्हें किसी तरह निकाला।

कोलकाता में भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से निकलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता में धर्मतल्ला से लेकर पार्क स्ट्रीट और पार्क सर्कस में विरोध प्रदर्शन किया गया। हावड़ा में पथराव से लेकर बम तक फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता से सटे हावड़ा में भाजपा के कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया।

रांची में पार की अराजकता की हद

जुमे की नमाज के बाद रांची के एकरा मस्जिद से नारे लगाते निकली भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। गाडि़यों में तोडफोड़ की, कुछ जगहों पर आगजनी की गई। मजहबी नारे लगाए गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ को रोकने की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन सैकड़ों की हिंसक भीड़ को रोकने में कुछ दर्जन पुलिसकर्मी नाकाम रहे। उपद्रवी घूम-घूम कर हिंसक वारदातों को अंजाम देते गए।

इस दौरान कई लोगों को पीटा गया। हालात को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक उपद्रवी की मौत हो गई। फायरिंग में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव में रांची सिटी एसएसपी, एक थाना प्रभारी और कुछ जवानों के चोटिल होने की सूचना है। रांची के प्रभावित इलाकों में भारी बल की तैनाती के साथ ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। लोहरदगा में भी प्रदर्शन किया गया, वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने माहौल को बिगड़ने नहीं दिया।

 

jagran

प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा में दो भाजपा कार्यालयों को फूंका

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बंगाल में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा में भाजपा के कार्यालयों को भी निशाना बनाया। पार्टी ने दावा किया कि हावड़ा के उलबेड़िया में जिला भाजपा कार्यालय एवं पांचला स्थित कार्यालय पर उग्र प्रदर्शनकारियों ने हमला कर जमकर तोडफ़ोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। आगजनी में दोनों कार्यालयों को भारी नुकसान पहुंचा है और उसमें रखे गए कागजात, बैनर, पोस्टर व अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं।

jagran

उप्र में उपद्रवियों और पुलिस में झड़प, आगजनी

प्रयागराज, सहारनपुर, देवबंद, हाथरस और अंबेडकरनगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान और बाइक में आग लगाने के साथ ही पीएसी के ट्रक में भी आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। पथराव में आइजी व एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

-हाथरस के कस्बा पुरदिलनगर में पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया। अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी पर आठ हिरासत में।

-अंबेडकरनगर के तलवापार में नमाज के बाद पुलिस पर पथराव। दर्जनभर लोग हिरासत में।

-लखनऊ में टीले वाली मस्जिद में जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की बात कहकर वहां से रवाना किया।

-सहारनपुर में पुलिस ने भीड़ को वापस किया तो लोगों ने कई दुकानों पर पथराव कर दिया। 36 हिरासत में।

-फिरोजाबाद में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बाजार नहीं खुले। कासगंज के कुछ इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे।

jagran

दिल्ली में जामा मस्जिद से निकले नमाजियों ने लगाए भड़काऊ नारे

दिल्ली में भी जुमे की नमाज के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। दोपहर में नमाज के बाद पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद से निकले कुछ नमाजियों ने भड़काऊ नारे लगाकर लोगों को उकसाने की कोशिश की। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने प्रदर्शन से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि किन लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्हें यह जानकारी भी नहीं थी कि यहां प्रदर्शन होने वाला है। जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमएआइ) के लोगों के होने की चर्चा से उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

पंजाब में शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन

पंजाब में मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज के बाद विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रोष मार्च निकाला। प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की।

बिहार में भी प्रदर्शन

शुक्रवार को बिहार के विभिन्न जिलों में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। पटना में जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने की अनुमति प्रशासन से नहीं मिली। आरा में गोपाली चौक के पास 10 से 12 हजार मुस्लिम सड़क पर उतर आए और रास्ता जाम कर दिया। प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। नमाज के समय से ही दुकानें बंद कर दी गईं थीं। प्रदर्शन का निर्देश जामा मस्जिद से मिलने की बात कही जा रही है।

jagran

सौहार्द कायम रखने में मिलकर काम करें : यासीन

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एवं ज्ञानवापी मामले में मस्जिद पक्ष के मुख्य पक्षकार एसएम यासीन ने शुक्रवार को अपील की कि सौहार्द कायम रखने में सबलोग मिलकर काम करें। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने कहा था कि इंटरनेट मीडिया पर ज्यादातर खबरें सच से परे होती हैं। इससे दूरी बनाए रखें, जिससे नगर में अमन-चैन बना रहे।

हिंदू समाज ने भी प्रतिक्रिया दी तो मामला पलट सकता है : विहिप

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ऐसे प्रदर्शनों पर मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों को चेताते हुए कहा कि ऐसे मामले एकतरफा नहीं होते हैं। अगर हिंदू समाज ने भी प्रतिक्रिया दी तो मामला पलट सकता है। इसलिए उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखना चाहिए। दिल्ली में विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि जो लोग इस तरह के हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं, लगता है उनका देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। मामले की जांच चल रही है, ऐसे में तोड़फोड़ उचित नहीं है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!