विष्णु मंडल हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण के बाद हत्या कर बोरे में फेंका गया था शव

विष्णु मंडल हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण के बाद हत्या कर बोरे में फेंका गया था शव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के कटिहार पुलिस ने विष्णु मंडल हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही मृतक की बाइक का पार्ट्स भी बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजित सिंह ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है।उन्होंने बताया कि घटना मुजफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिया की है जहां से 24 सितंबर को पानी से भरे गड्ढे में से एक बोरा बरामद किया गया था। बोरे में से बरामद लाश की पहचान विष्णु मंडल नामक व्यक्ति के रूप में हुई थी।

 

इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई थी जिसका खुलासा आज कटिहार पुलिस ने किया है।उन्होंने बताया कि घटना मुजफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिया की है जहां से 24 सितंबर को पानी से भरे गड्ढे में से एक बोरा बरामद किया गया था। बोरे में से बरामद लाश की पहचान विष्णु मंडल नामक व्यक्ति के रूप में हुई थी। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई थी जिसका खुलासा आज कटिहार पुलिस ने किया है।

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को दिलारपुर मनिहारी निवासी विष्णु मंडल का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने के संबंध में परिजनों ने थाने में आवेदन दिया था। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और अनुसंधान के क्रम में अगवा विष्णु कुमार मंडल की लाश 24 सितंबर को कोरियापट्टी बैगना से उतर कटिहार-मनिया रेलखण्ड के किनारे से पानी भरे गड्ढे से बोरा में बंध हुआ बरामद किया।तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया।

 

मामले में संलिप्त अपराधी संजय मंडल, फटकन मंडल और स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी कोरिया टोला, बैगना वार्ड नं0-24, नगर थाना क्षेत्र से हुई है।

 

गिरफ्तार अपराधियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि मृतक विष्णु कुमार मंडल और स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी खबर स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन के परिजनों को हो गयी। जिसके बाद अपने अन्य दो साथियों मनोज मंडल उर्फ मन्ना एवं सोनू मंडल के साथ मिलकर साजिश के तहत मृतक विष्णु कुमार मंडल को बुलाकर उसकी हत्या की गयी। हत्या के बाद शव को रात में ही बोरा में रखकर रेलवे लाईन के किनारे पानी में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़े

बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, गैंग के सात शातिर बदमाश गिरफ्तार

 CM नीतीश कुमार मंच पर बिहार के डीजीपी के सामने जोड़ने लगे हाथ, जानें  क्‍या है पूरा मामला

क्या अब भी भारत में रहेंगी तसलीमा नसरीन?

लद्दाख में गतिरोध खत्म करने के लिए भारत के साथ हुआ समझौता

मीडिया के सामने आयी इमामगंज की एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी, कहा इमामगंज में पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करना lakshy

झारखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान, झारखंड में बनने जा रही है एनडीए की सरकार

Leave a Reply

error: Content is protected !!