Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारत और इटली के बीच सहयोग के क्षेत्र क्या है? - श्रीनारद मीडिया

भारत और इटली के बीच सहयोग के क्षेत्र क्या है?

भारत और इटली के बीच सहयोग के क्षेत्र क्या है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और इटली के बीच प्रवासन एवं आवाजाही समझौते को पूर्वव्यापी मंज़ूरी दे दी।

भारत और इटली के बीच प्रवासन तथा आवाजाही समझौता क्या है?

  • परिचय: 
    • यह समझौता भारत और इटली के बीच लोगों के संबंधों को प्रगाढ़ करते हुए अनियमित प्रवासन से संबंधित मुद्दों पर सहयोग को मज़बूत करने के लिये तैयार है।
    • यह छात्रों, कुशल श्रमिकों, व्यावसायियों और युवा पेशेवरों सहित विभिन्न वर्गों के लिये आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है, उनके बीच विनिमय तथा सहयोग को बढ़ावा देता है।
  • प्रमुख प्रावधान:
    • भारतीय छात्रों के लिये अस्थायी निवास: इटली में शैक्षणिक/व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रारंभिक पेशेवर अनुभव हासिल करने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों को 12 महीने तक के लिये अस्थायी निवास की अनुमति दी जा सकती है।
    • श्रमिकों के लिये आरक्षित कोटा: समझौता गैर-मौसमी और मौसमी भारतीय श्रमिकों के लिये कोटा की रूपरेखा तैयार करता है, जिसमें मौजूदा फ्लो डिक्री के तहत वर्ष 2023-2025 में आरक्षित कोटा सीमा शामिल है।
      • इतालवी सरकार की वार्षिक “फ्लो डिक्री” (डिक्रेटो फ्लुसी) गैर यूरोपीय संघ के नागरिकों की अधिकतम संख्या निर्धारित करती है जो काम और स्व-रोज़गार के लिये इटली में प्रवेश कर सकते हैं।
  • क्रियान्वयन: 
    • समझौता समाप्त होने तक स्वचालित नवीनीकरण के साथ 5 वर्षों तक लागू रहेगा।
    • इसके कार्यान्वयन की देखरेख एक संयुक्त कार्य समूह (JWG) द्वारा की जाएगी, जो प्रगति का आकलन करने और कुशल निष्पादन के लिये सहायक उपाय सुझाने के लिये नियमित आधार पर बैठक करेगा।

इटली के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण तथ्य:

  • परिचय:
    • इटली जूते के आकार (boot-shaped) का प्रायद्वीप है जो दक्षिणी यूरोप से एड्रियाटिक सागर, टेरहेनियन सागर, भूमध्य सागर से घिरा हुआ है।
  • सीमावर्ती देश:
    • इसकी ऑस्ट्रिया, फ्राॅन्स, होली सी (वेटिकन सिटी), सैन मैरिनो, स्लोवेनिया और स्विट्ज़रलैंड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ हैं।
    • यह अल्बानिया, अल्जीरिया, क्रोएशिया, ग्रीस, लीबिया, माल्टा, मोंटेनेग्रो, स्पेन और ट्यूनीशिया के साथ समुद्री सीमाएँ भी साझा करता है।
  • सरकार का स्वरूप: गणतंत्र
  • राजधानी: रोम
  • मुद्रा: यूरो
  • प्रमुख पर्वत: आल्प्स, एपेनाइन
  • प्रमुख नदियाँ: पो, अदिगे, अर्नो, टाईबर

भारत और इटली के बीच सहयोग के अन्य क्षेत्र कौन से हैं?

  • ऐतिहासिक संबंध: 
    • इतालवी पत्तन शहरों ने व्यापारिक केंद्रों के रूप में मसाला व्यापार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    • तेरहवीं शताब्दी में वेनिस के व्यापारी मार्को पोलो ने अपनी पूर्वी यात्राओं के हिस्से के रूप में भारत का दौरा किया और अपने अनुभवों पर एक रिपोर्ट तैयार की।
  • राजनीतिक:
    • भारत और इटली के बीच राजनीतिक संबंध वर्ष 1947 में स्थापित हुए।
    • मार्च 2023 में भारत तथा इटली ने अपने संबंधों को सामरिक साझेदारी तक बढ़ाया।
  • आर्थिक:
    • वर्ष 2022-23 में दोनों देशों के बीच 14.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार किया गया।
      • इटली यूरोपीय संघ में भारत के शीर्ष 5 व्यापारिक साझेदारों में से एक है।
    • इटली को भारतीय निर्यात की मुख्य वस्तुएँ तैयार वस्त्र, चमड़ा, लौह अयस्क, मोटर वाहन, कपड़ा, रसायन, रत्न एवं आभूषण हैं।
      • इटली से आयात की मुख्य वस्तुएँ सामान्य और विशेष प्रयोजन यांत्रिकी, यंत्र उपकरण, धातुकर्म उत्पाद तथा अभियांत्रिकी संबंधी वस्तुएँ हैं।
  • सुरक्षा:
    • भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (India-Italy Military Cooperation Group- MCG) दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिये स्थापित एक मंच के रूप में कार्य करता है।
  • भारत और इटली से संबंधित अन्य पहलें:
    • भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा
    • वैश्विक जैव-ईंधन गठबंधन
    • ब्लू-रमन परियोजना

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!