Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
लोकसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा? - श्रीनारद मीडिया

लोकसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा?

 पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा?

एक बालक 99 नंबर की मार्कशीट लेकर मना रहा खुशियां- मोदी

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि मुझे एक किस्सा याद आता है. 99 नंबर लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था. सभी को दिखाता था कि कितने मार्क्स आए हैं. लोग भी उसको सराहते थे. फिर टीचर कहते थे कि किस बात की बधाई दे रहे हो. ये 100 में नहीं बल्कि 543 में 99 लेकर आया है.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास का पहला मौका है जब लगातार तीन बार  100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. कांग्रेस के इतिहास में ये तीसरी सबसे बड़ी हार है. अच्छा होता कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती. 2024 में जनता ने विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया.

  • देश ने एक सफल चुनाव अभियान को पार करते हुए विश्व को दिखा दिया है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव अभियान था। देश की जनता ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव अभियान में हमें चुना है।
  • मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बाद भी उन्हें घोर पराजय का सामना करना पड़ा।
  • विश्व के सबसे बड़े चुनाव अभियान में देश की जनता ने हमें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण घटना है।
  • हमें हर कसौटी पर कसने के बाद देश की जनता ने ये जनादेश दिया है। जनता ने हमारे 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा है। जनता ने देखा है कि गरीबों के कल्याण के लिए हमने समर्पण भाव से ‘जनसेवा ही प्रभुसेवा’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए कार्य किए हैं।
  • हम 2014 में जब पहली बार जीतकर आए थे, तो चुनाव के अभियान में भी हमने कहा था कि करप्शन के प्रति हमारा जीरो टॉलरेंस रहेगा। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी इसी नीति के कारण देश ने हमें आशीर्वाद दिया है।
  • इस देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण की राजनीति भी देखी है। देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण का गवर्नेंस मॉडल भी देखा है। लेकिन हम तुष्टिकरण नहीं बल्कि सन्तुष्टिकरण के विचार को लेकर चले हैं। जब हम सन्तुष्टिकरण की बात करते हैं तो इसका मतलब है हर योजना का सैचुरेशन। जब हम सैचुरेशन के सिद्धांत को लेकर चलते हैं, तब सैचुरेशन सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय होता है, सैचुरेशन सच्चे अर्थ में सेक्युलरिज्म होता है। इसी के आधार पर देश की जनता ने हमें समर्थन देकर मुहर लगा दी है।
  • इस चुनाव ने इस बात को सिद्ध किया है कि भारत की जनता कितनी परिपक्व है, भारत की जनता कितने विवेकपूर्ण रूप से और कितने उच्च आदर्शों को लेकर अपने विवेक का सद्बुद्धि से उपयोग करती है और इसी का नतीजा है कि आज तीसरी बार हम देश की जनता के सामने नम्रतापूर्वक सेवा करने के लिए उपस्थित हुए हैं।
  • इस चुनाव में हम जनता के बीच एक बड़े संकल्प के साथ आशीर्वाद मांगने गए थे। हमने आशीर्वाद मांगा था, विकसित भारत के हमारे संकल्प के लिए। हम विकसित भारत के निर्माण के लिए एक प्रतिबद्धता और शुभ निष्ठा के साथ, जन सामान्य का कल्याण करने के इरादे से जनता के बीच गए थे। जनता ने विकसित भारत के संकल्प को चार चांद लगाकर, हमें फिर एक बार देश की जनता की सेवा का मौका दिया है।
  • मैं आज आपके माध्यम से देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि विकसित भारत के जिस संकल्प को लेकर हम चले हैं, उस संकल्प की पूर्ति के लिए हम भरसक प्रयास करेंगे, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। समय का पल-पल और शरीर का कण-कण विकसित भारत के सपने को पूरा करने में लगाएंगे।
  • अपने समय का पल-पल, और अपने शरीर का कण-कण हम देशवासियों के लिए और विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए लगाएंगे.
  • यह भी पढ़े……………...
  • नए आपराधिक कानून को लेकर लोंगो को  किया गया जागरूक  
  • हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का स्तर प्राप्त है!

Leave a Reply

error: Content is protected !!