राहुल गांधी सिखों पर क्या बोल गए है?

राहुल गांधी सिखों पर क्या बोल गए है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राहुल गांधी इन दिनों विपक्ष के नेता के तौर पर पहले अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल लगातार पीएम मोदी और बीजेपी सहित कई मुद्दों पर बयान देखकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अब सिखों के उनके नए बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत में सिखों के बारे में अपनी टिप्पणी दोहराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे। आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में ही दिल्ली में 1984 के दंगों के दौरान 3000 सिख मारे गए थे।

आरपी सिंह ने कहा, “दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया, उनकी पगड़ियां उतार दी गईं, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गई। वह (राहुल गांधी) यह नहीं कहते कि यह तब हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह भारत में सिखों के बारे में जो कह रहे हैं उसे दोहराएं। और फिर मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करूंगा और उन्हें अदालत में घसीटूंगा।”

अब सिखों पर क्या बोल गए राहुल गांधी, BJP प्रवक्ता ने दी बड़ी धमकी- अगली बार बोला तो…

क्या कहा था राहुल ने?

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि वह जो लड़ाई लड़ रहे कि सिखों को भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी या नहीं। राहुल गांधी ने वर्जीनिया में कहा, “सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है। लड़ाई इस बारे में है कि क्या एक सिख के रूप में उन्हें भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी। या एक सिख के रूप में उन्हें भारत में कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी। या एक सिख गुरुद्वारा जाने में सक्षम होगा। लड़ाई इसी बारे में है और सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि सभी धर्मों के लिए है।”

शिवराज ने दिलाई अटल बिहारी वाजपेयी की याद

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक विपक्षी नेता के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी भी विदेशी देशों में सरकार पर हमला नहीं किया। चौहान ने कहा, “राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और यह पद एक जिम्मेदारी वाला पद होता है। लगातार तीसरी बार हारने के कारण उनके मन में भाजपा विरोधी, आरएसएस विरोधी और मोदी विरोधी भावनाएं घर कर गई हैं।

वे लगातार देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। देश की छवि खराब करना देशद्रोह के बराबर है। संविधान पर हमला किसने किया? आपातकाल किसने लगाया? वे भारत जोड़ो यात्रा पर निकलते हैं लेकिन वे न तो भारत के साथ जुड़ पा रहे हैं और न ही भारत के लोगों के साथ।”

प्रदीप भंडारी ने भी की कड़ी आलोचना

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरी हुई है कि उनके झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा। भंडारी ने कहा, “आज अगर कहीं डर है तो वो कांग्रेस पार्टी के अंदर है। कांग्रेस में जब कोई महिला कास्टिंग काउच की बात करती है तो उसे पार्टी सस्पेंड कर देती है। आज कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता डरे हुए हैं क्योंकि इसका हाईकमान या तो बलात्कारियों को बचा रहा है या फिर बलात्कार के आरोपियों के साथ खड़ा है। आज कांग्रेस पार्टी डरी हुई है कि उनका झूठ बाहर आ जाएगा। लोगों ने 2014, 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी और 2024 में मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए को चुना।” राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि लोकसभा के नतीजों के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसिक रूप से हार गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!