Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
क्या है वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन? - श्रीनारद मीडिया

क्या है वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन?

क्या है वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

भारत पहली बार वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। दो दिवसीय (20 और 21 अप्रैल) यह सम्मेलन पहली बार आयोजित हो रहा है। पीएम मोदी ने दुनियाभर से आए बौद्ध धर्मावलंबियों का स्वागत किया। सत्र को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि हमने भगवान बुद्ध के मूल्यों का निरंतर प्रसार किया है। भारत विश्व के हर मानव के दुख को अपना दुख समझता है।

क्या है वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 2023?

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन दुनिया भर के बौद्ध विद्वानों, संघ के नेताओं और अभ्यासियों को एक साथ लाने के लिए एक प्रयास है। इस अंतराराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के पीछे का मकसद है कि समकालीन वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए बौद्ध दर्शन और विचारों का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस पर चर्चा की जा सके। संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के सहयोग से 20 और 21 अप्रैल को इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

jagran

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का उद्देश्य

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) दिल्ली में 20-21 अप्रैल को पहला वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में मानवता के सामने उत्पन्न चुनौतियों पर विचार करना है और उन्हें समाधान ढूंढना है। शिखर सम्मेलन का प्राथमिक लक्ष्य शाक्यमुनि बुद्ध की शिक्षाओं की जांच करना है, जिन्हें बुद्ध धर्म के अभ्यास के माध्यम से समय के साथ लगातार बढ़ाया गया है।

इससे बौद्ध विद्वानों और धर्म गुरुओं के लिए एक मंच तैयार होगा, जो संघ के सदस्य नहीं हैं। इसके अलावा, शिखर सम्मेलन मुख्य रूप से शांति, करुणा और सद्भाव के बारे में बुद्ध के संदेश पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो सार्वभौमिक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होगा।

jagran

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 2023 का विषय

इस साल आयोजित हो रहे शिखर सम्मेलन का विषय ‘रिस्पॉन्स टू कंटेम्पररी चैलेंजेस फॉर फिलॉसफी टू प्रैक्सिस’ है। इसमें दुनिया भर के प्रख्यात विद्वान, संघ नेता और धर्म के अनुयायी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, बुद्ध धर्म के दृष्टिकोण से सार्वभौमिक मूल्यों को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे।

इन मुद्दों पर वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में होगा विचार

इस शिखर सम्मेलन में बौद्ध धर्म और शांति, पर्यावरणीय संकट, स्वास्थ्य और स्थिरता, नालंदा बौद्ध परंपरा का संरक्षण तथा बुद्ध धर्म तीर्थयात्रा, जीवित विरासत और बुद्ध अवशेष जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में कितने देश हो रहे हैं शामिल?

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 2023 में करीब 30 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इनमें करीब 171 विदेशी प्रतिनिधि और भारतीय बौद्ध संगठनों के 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में किनकी भागीदारी?

  • प्रथम वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में पहली बार, विभिन्न देशों के कई प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु शामिल हो रहे हैं।
  • वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में विश्व के प्रतिष्ठित विद्वान, संघ नेता और धर्म के अनुयायी शामिल हो रहे हैं।
  • इस सम्मेलन में करीब 30 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं, इनमें करीब 171 विदेशी प्रतिनिधि और भारतीय बौद्ध संगठनों के 150 प्रतिनिधि शामिल हैं।
  • इस शिखर सम्मेलन में 84 संघ सदस्य शामिल हैं।
  • वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक राजदूत भाग ले रहे हैं।

क्यों महत्वपूर्ण हैं वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन?

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का काफी महत्वपूर्ण है। इस सम्मेलन में वर्तमान चुनौतियों से लड़ने के लिए बौद्ध दर्शन और विचार के उपयोग पर जोर दिया जाएगा। प्रथम वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन से भारत यह संदेश देना चाहता है कि बौद्ध धर्म के विकास में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही, इससे विभिन्न देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!