Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पद्म श्री पाने वाले सितारों की क्या है कहानी? - श्रीनारद मीडिया

पद्म श्री पाने वाले सितारों की क्या है कहानी?

पद्म श्री पाने वाले सितारों की क्या है कहानी?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 145 लोगों को सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने ये पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वितरण समारोह में उप राष्ट्रपति, वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। पद्म पुरस्कार पाने वालों में ऐसे चेहरे भी शामिल थें, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

फल बेचने वाले हरेकला हजब्बा को पद्म श्री

कर्नाटक के मंगलुरु के संतरा बेचने वाले हरेकला हजब्बा को सोमवार को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 66 वर्षीय हजब्बा ने पैसे जमा कर गांव में एक स्कूल का निर्माण कर ग्रामीण शिक्षा में क्रांति लाने के का काम किया है।

jagran

रेगिस्तान में पेड़ लगाने वाले हिम्मत राम भंभू को पद्म श्री

राजस्थान के नागौर जिले के हिम्मत राम भंभू को उनके कार्यों के लिए पद्म श्री सम्मान मिला है। नागौर के पास एक गांव में उन्होंने 25 बीघा जमीन पर न सिर्फ 11,000 पेड़ों वाला जंगल खड़ा किया है, बल्कि पांच साल में पांच लाख से ज्यादा पेड़ लगाए हैं।

jagran

सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शरीफ को मिला पद्म श्री

सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शरीफ को सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। साइकिल मैकेनिक से सामाजिक कार्यकर्ता बने शरीफ, लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हैं।

jagran

‘सीड मदर’ रहीबाई को पद्म श्री

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की आदिवासी किसान राहीबाई सोमा पोपरे को सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से कृषि के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राहीबाई को ‘सीड मदर’ के रूप में भी जाना जाता है।

jagran

‘इनसाइक्लोपीडिया आफ फारेस्ट’ तुलसी गौड़ा को पद्म श्री

पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा को सोमवार को साल 2020 के लिए भारत के राष्ट्रपति से पद्म श्री पुरस्कार मिला। कर्नाटक के होनाली गांव के रहने वाले गौड़ा ने 30,000 से अधिक पौधे लगाए हैं और उन्हें पौधों और जड़ी-बूटियों की विविध प्रजातियों का ज्ञान है।

jagran

अब्दुल जब्बार को पद्म श्री

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए 35 साल तक संघर्ष करने वाले अब्दुल जब्बार को सोमवार को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

देश के सबसे बुजुर्ग पत्रकार को पद्म श्री

मिजोरम के 94 वर्षीय पत्रकार लालबियाकथांगा पचुआउ को दिल्ली में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्हें 2016 में मिजोरम सूचना और जनसंपर्क विभाग और मिजोरम पत्रकार संघ (एमजेए) ने देश में सबसे बुजुर्ग कामकाजी पत्रकार के रूप में घोषित किया था।

‘एलिफैंट डाक्टर’ को पद्म श्री

एलिफैंट मैन आफ इंडिया और एलिफैंट डाक्टर के नाम से पहचाने जाने वाले डा. कुशाल कोंवर सरमा को उनके कार्यों के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। एक पशुचिकित्सा और असम में पशु चिकित्सा विज्ञान कालेज में सर्जरी और रेडियोलाजी के प्रोफेसर बीते एक दशक में उन्होंने जंगलों में घूमकर 600 से अधिक हाथियों का इलाज किया है।

jagran

Leave a Reply

error: Content is protected !!