पीएम मोदी जवानों के साथ क्यों मनाते हैं दिवाली ?

पीएम मोदी जवानों के साथ क्यों मनाते हैं दिवाली ?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 24 अक्टूबर को करगिल पहुंच गए हैं। पीएम मोदी पिछले आठ सालों से सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह जवानों से मिलेंगे और उनके साथ चाय पिएंगे और दिवाली मनाएंगे।

इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने दिवाली के मौके पर सीमा के अलग-अलग जगहों पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। लोगों के मन में सवाल पैदा होता है कि पीएम मोदी हर साल जवानों के साथ ही दिवाली क्यों मनाते हैं? इसका जवाब पीएम मोदी कई बार अपने भाषणों में दे चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि सीमा पर जवान हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं, जिनकी वजह से हम त्योहार मना पाते है। जवान घर-परिवार से दूर सरहदों पर तैनात रहते हैं, इसलिए उनके साथ पीएम मोदी दिवाली मनाते हैं।

जवानों के साथ उल्लास का पर्व

प्रधानमंत्री लगभग हर साल दिवाली मनाने के लिए जवानों के बीच पहुंचते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने कहा था कि हमारी सरहदों पर तैनात जवान हमें महफूज रखते हैं और उनकी वजह से ही हम त्योहार मना पाते हैं। पीएम मोदी जवानों के बीच पहुंचते हैं। उन्हें मिठाइयां खिलाते हैं और हालचाल पूछते हैं।

मोदी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान में भी जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं। पांच साल पहले वे उत्तराखंड के चमोली जिले पहुंचे थे और वहां तैनात भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) के साथ दिवाली मनाई थी। 2017 में वे गुरेज सेक्टर पहुंचे थे। 2018 में वे उत्तराखंड पहुंचे थे।

jagran

मोदी ने जवानों से कहा था- आप मां भारती का जीता जागता कवच हैं

बता दें कि पीएम मोदी 2021 में नौशेरा में जवानों के साथ दिवाली मनाए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों से कहा था कि आपको जो सौभाग्य मां की सेवा का मिला है, आपके चेहरे के उन मजबूत भाव को देख रहा हूं। आपका यही संकल्प पराक्रम करने की पराकाष्ठा, हिमालय हो, गहरी खाई हो, ऊंची चोटियां हों। वहां आप मां भारती का जीता जागता कवच हैं। आपके सामर्थ्य से देश में एक निश्चिंतता होती है। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में चार-चांद लग जाते हैं।

2014 से अब तक पीएम मोदी कहां-कहां मनाए दिवाली

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार दिवाली का त्योहार देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ मनाते हैं। 2014 में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से वह हर साल सरहद की सुरक्षा कर रहे जवानों के संग दिवाली मनाते हैं। इस बार उनकी दिवाली कारगिल में होगी।

  • 2022 में पीएम मोदी ने कारगिल में दिवाली मना रहे हैं।
  • 2021 में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • 2020 में पीएम मोदी राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • 2019 में दिवाली जम्मू और कश्मीर में एलओसी के पास राजौरी जिले में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • 2018 में,पीएम मोदी ने उत्तराखंड के हरसिल गांव में भारत-चीन सीमा के पास बर्फीले इलाके में सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • 2017 में कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • 2016 में पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में चीनी सीमा से सटे एक दूरस्थ स्थान पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाने गए थे।
  • 2015 में पीएम मोदी दिवाली मनाने पंजाब सीमा पर गए थे।
  • 2014 में पहली बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी सियाचिन ग्लेशियर में दिवाली मनाने गए थे।
  • कारगिल में पीएम ने कहा- हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देना जानती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली मनाने के लिए इस साल कारगिल में जवानों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैंने कारगिल युद्ध को करीब से देखा है। देश सेवा में मन और तन समर्पित है। शौर्य की गाथा ही हमारी परंपरा है। उन्होंने कहा कि जवानों के बीच दिवाली मनाना मेरा सौभाग्य है। पीएम मोदी ने कहा कि हम युद्ध के विरोधी है। हम शांति के पक्षधर हैं। लेकिन अगर कोई दुश्मन हमारी ओर आंख उठाकर देखेगा तो हमारी सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देना जानती है। जब भारत की ताकत बढ़ती है तो शांति की उम्मीद बढ़ती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!