Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
म्यांमार में क्यों बिगड़ रहे हालात? - श्रीनारद मीडिया

म्यांमार में क्यों बिगड़ रहे हालात?

म्यांमार में क्यों बिगड़ रहे हालात?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

म्यांमार के हालातों पर भारत सतर्क

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत ने म्यांमार के लगातार बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए सिटवे में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से अपने कर्मचारियों को यांगून में स्थानांतरित कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि भारत म्यांमार की सुरक्षा स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कुछ कहा

MEA प्रवक्ता जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि हम म्यांमार में खासकर रखीन राज्य में सुरक्षा स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। हमने वाणिज्य दूतावास सिटवे में अपने कर्मचारियों को अस्थायी रूप से यांगून में स्थानांतरित कर दिया है। मांडले में हमारा वाणिज्य दूतावास पूरी तरह कार्यात्मक है।

‘सुरक्षा प्रोटोकॉल का करें पालन’

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हमने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी ताकि वे उचित सावधानी बरत सकें। म्यांमार की यात्रा करने वाले भारतीयों को उचित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और अपना ख्याल रखना चाहिए। दूतावास उनकी देखभाल के लिए वहां मौजूद है।

 म्यांमार में समूचे रखाइन प्रांत की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। वर्ष 2021 में तख्तापलट कर सत्ता हासिल करने वाले सैन्य प्रशासन के खिलाफ कई विद्रोही संगठनों का प्रतिरोध भारत के रणनीतिक हितों पर भी काफी उल्टा असर डालने की क्षमता रखता है। ऐसे में भारत सतर्क है और समूची गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

भारत की दो प्रमुख परियोजनाओं पर असर

इसके साथ ही रखाइन प्रांत स्थिति सित्तवे कंसुलेट से अपने कर्मचारियों को वहां से हटा दिया है। केंद्र सरकार ने समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रही है और सीमावर्ती राज्यों में सैन्य बलों को सतर्क भी कर दिया गया है। अस्थिरता बढ़ने से सित्तवे स्थित भारत की दो प्रमुख परियोजनाओं पर असर पड़ने की बात भी सामने आ रही है।

भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि हम लगातार म्यांमार, खास तौर पर रखाइन प्रांत की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। वहां अनिश्चितता बढ़ती जा रही है व हालात खराब हो रहे हैं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार उचित कदम उठाये जा रहे हैं। इस बारे में एक एडवायजरी भी जारी की गई है। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर व प्रतिबद्ध हैं और उनसे आग्रह करेंगे कि जरूरत पड़ने पर भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

सकुशल भारत लौट आएंगे भारतीय

जायसवाल ने यह भी बताया कि सित्तवे स्थित भारतीय कंसुलेट से कर्मचारियों को हटा दिया गया है लेकिन मांडले स्थित हमारा दूतावास पूरी तरह से काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश के तीन युवकों के म्यांमार में लापता होने के बारे में जायसवाल ने बताया कि इसकी जानकारी दूतावास के पास है और उम्मीद है कि वह सकुशल भारत लौट आएंगे। इस तरह के मामलों को दूतावास प्राथमिकता के तौर पर लेता है।

क्यों बगड़े म्यांमार के हालात

म्यांमार में सबसे ज्यादा खराब स्थिति रखाइन प्रांत की है जो दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में है। इसका एक बड़ा हिस्सा बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है। लेकिन कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि विद्रोही गुटों का असर मध्य म्यांमार की तरफ बढ़ता जा रहा है। कुछ हिस्सों से म्यांमार के विद्रोही सैनिकों के सामने सैन्य तानाशाही के समर्थक सैनिकों के घुटने टेकने की सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं।

भारत की तरफ से हर सुरक्षा इंतजाम पूरे

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने भी म्यांमार की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। भारत की भावी रणनीति के बारे में सूत्रों ने कहा कि बहुत कुछ आने वाले दिनों में स्थिति किस तरह से करवट लेती है, इस पर निर्भर करेगा। साथ ही चीन और अमेरिका के रवैये पर नजर रखना होगा। जहां तक भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा का मामला है तो इस पर तुरंत कोई खतरा नहीं है लेकिन चूंकि यह पूरा क्षेत्र ही कई वजहों से संवेदनशील है इसलिए भारत की तरफ से हर सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!