मोदी मंत्रिमंडल में होगा बड़ा फेरबदल : 11 महिलाएं, 27 OBC और 12 SC, जानिए कैसी होगी पीएम नरेंद्र मोदी की नई टीम

मोदी मंत्रिमंडल में होगा बड़ा फेरबदल : 11 महिलाएं, 27 OBC और 12 SC, जानिए कैसी होगी पीएम नरेंद्र मोदी की नई टीम

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जा रहे हैं तो कुछ दिग्गज चेहरों की छुट्टी भी कर दी गई है। मंत्रिमंडल में इस बार जहां युवाओं को प्रमुखता दी जा रही है तो महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे युवा चेहरों को कैबिनेट में प्राथमिकता दी है और नए मंत्रिमंडल की औसत आयु 58 वर्ष होगी। इसके अलावा यह भी ध्यान रखा गया है कि सरकार में कानून और अन्य तकनीकी विषयों के जानकारों की संख्या बढ़ाई जाए। 13 वकील, 6 चिकित्सक, 5 इंजीनियर और 7 लोक सेवकों को मंत्री पद दिया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने जहां एक तरफ उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री जन-धन योजना के जरिए बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ा है तो इस बार कैबिनेट में आधी आबादी की हिस्सेदारी काफी बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड 11 महिला मंत्री होंगी। मोदी सरकार ने जातिगत समीकरण को साधने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। नए मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड 27 ओबीसी मंत्री होंगे तो 5 अल्पसंख्यक मंत्री होंगे। नए मंत्रिमंडल में 12 एससी मंत्री और रिकॉर्ड 8 एसटी मंत्री होंगे।

नए मंत्रिमंडल में अनुभव को भी तरजीह दी गई है। अब 46 मंत्री केंद्र सरकार में पूर्व अनुभव वाले होंगे, 4 पूर्व मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा देश के लगभग हर हिस्से को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। नए मंत्रिमंडल में 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मंत्री होंगे। नए मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, अवध, ब्रज, बुंदेलखंड, रुहेलखंड, पश्चिम प्रदेश व हरित प्रदेश से भी होंगे मंत्री। उत्तर-पूर्व के चार राज्यों से पांच मंत्री होंगे।

यह भी पढ़े 

3 द‍िन से दूल्‍हे संग फेरे लेने का दुल्हन कर रही है इंतजार, जानें क्‍या है पूरा मामला

 चोर ने चोरी कर घर में छाेड़ी चिट्ठी, लिखा- दोस्त की जान बचाने के लिए की चोरी

प्रदोष व्रत आज : प्रदोष व्रत में क्यों किया जाता है शिव पूजन?

कोरोना से निराश्रित 582 बच्चों को दधीचि देहदान समिति की ओर से अगले 3 साल तक 500-500 रुपये की भरण-पोषण सहायता की हुई शुरुआत- सुशील मोदी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!