करसघाट में बिजली का करंट लगने से महिला की मौत

करसघाट में बिजली का करंट लगने से महिला की मौत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 

गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के करसघाट गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीया महिला की मौत हो गई। मृतका दुखनी देवी थी। वह राघो साह की पत्नी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि दुखनी देवी मवेशी के लिए चारा लाने नहर के तरफ गई थी। इसी बीच अर्थिंग तार की चपेट में आकर झुलस गई। गंभीर रूप से पीड़ित दुखनी देवी को इलाज के लिए महम्मदपुर लाया जा रहा था।

महम्मदपुर निजी क्लीनिक में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मुन्ना कुंवर सहित कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मृतका के परिजनों को सांत्वना दी।

घटना के बाद मृतका के पुत्र अजय साह, शीत साह, बसंत साह, कुंदन साह, बेटी गोबी देवी, अंशु कुमारी, वधू जयमाला देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अचानक हुई घटना से पूरा गांव स्तब्ध था। घटना से आहत करसघाट के कई घरों में चूल्हा नहीं जल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा l

यह भी पढ़े

अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, इलाके में दहशत

गरीब हॉस्पिटल बड़हरिया में हुआ 78 मरीजों का मुफ्त इलाज

 सीवान के बड़हरिया में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी 

बाढ़ से निपटने के लिए मुस्तैद है जिला प्रशासन- डीएम

Leave a Reply

error: Content is protected !!