Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
महिलाएं 19 राज्यों में पुरुषों को छोड़ा पीछे, 65.79% हुआ मतदान - श्रीनारद मीडिया

महिलाएं 19 राज्यों में पुरुषों को छोड़ा पीछे, 65.79% हुआ मतदान

महिलाएं 19 राज्यों में पुरुषों को छोड़ा पीछे, 65.79% हुआ मतदान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्‍क

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सफल उम्मीदवारों की सूची के साथ चुनाव के नोटिफिकेशन की कॉपी राष्ट्रपति को सौंप दी है। इसी के साथ आयोग ने मतदान केंद्रों की वोटिंग से जुड़े आंकड़े भी जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार सभी चरणों को मिलाकर देशभर में कुल 65.79 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, इसमें पोस्टल बैलेट के मत शामिल नहीं हैं। इस बार  पिछले चुनाव के मुकाबले 1.6 फीसदी कम वोटिंग हुई।

महिला शक्ति का दिखा दम

मतदान से जुड़ी खास बात यह रही कि कुल 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक संख्या में वोट किया। इसमें बिहार भी शामिल है, जहां पुरुषों के मुकाबले 6 फीसदी से भी अधिक महिलाओं ने वोट डाले। बिहार में 53.28 फीसदी पुरुष एवं 59.39 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। झारखंड में भी  यह अंतर तकरीबन 5 फीसदी का रहा।

झारखंड में 63.79 फीसदी पुरुष एवं 68.67 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी महिलाएं मतदान में आगे रहीं। आप राज्यवार वोटिंग प्रतिशत की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

कुल वोटिंग में मामूली अंतर से पीछे महिलाएं

देश में कुल वोटिंग प्रतिशत में भी महिलाएं, पुरुषों से मामूली अंतर से पीछे रहीं। जहां कुल 65.80% पुरुषों ने मतदान किया तो वहीं 65.78 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। जबकि अन्य कैटेगरी का मतदान फीसदी 27.08 रहा।

लक्षद्वीप में सबसे अधिक मतदान

राज्यवार बात करें तो देशभर में  सबसे अधिक मतदान लक्षद्वीप में दर्ज किया गया, जहां 84.16 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इसके बाद असम में 81.56 फीसदी, त्रिपुरा में 80.93 फीसदी एवं आंध्र प्रदेश में 80.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

बिहार में सबसे कम

सबसे कम मतदान बिहार में 56.19 फीसदी रहा। इसके बाद मिजोरम में 56.87 एवं यूपी में 56.92 फीसदी मतदान रहा। चरणों के अनुसार सबसे अधिक मतदान चौथे चरण में एवं सबसे कम पांचवें चरण में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!