Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अजब-गजब प्यार: ... और पति ने प्रेमी से करा दी अपनी पत्नी की शादी, दिया ये गिफ्ट... संतान को लेकर हुआ यह फैसला - श्रीनारद मीडिया

अजब-गजब प्यार: … और पति ने प्रेमी से करा दी अपनी पत्नी की शादी, दिया ये गिफ्ट… संतान को लेकर हुआ यह फैसला

अजब-गजब प्यार: … और पति ने प्रेमी से करा दी अपनी पत्नी की शादी, दिया ये गिफ्ट… संतान को लेकर हुआ यह फैसला

श्रीनारद मीडिया,स्टेट डेस्क
 बिहार के भागलपुर जिले में अजब-गजब प्यार का एक मामला सामने आया है। यह प्‍यार एक महिला को उस समय हुआ, जब उसकी शादी हो गई। पति ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए काफी समझाया, पर वह नहीं मानी। इसके बाद पति ने पत्नी के प्यार के लिए उसकी शादी प्रेमी से करवा दी, इतना ही नहीं शादी के बाद दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इस कहानी को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हालांकि सपना और उत्‍तम को दो पुत्र भी है।

मामला भागलपुर के सुल्‍तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। दरअसल, शादी के बाद महिला को किसी और से प्‍यार हो गया। प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा कि वो अपने ही पति से बेवफाई करने लगी। हालांकि बाद में जब पति को पत्नी की करतूत का पता चला तो उसने उसे काफी समझाया। फ‍िर दिल पर पत्थर रख उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

खगडि़या की है महिला

सात साल पूर्व खगड़िया जिले की रहने वाली सपना कुमारी का विवाह सुल्तानगंज के गली नंबर पांच निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद अपने ही रिश्तेदार से सपना की आंखें चार हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ चला। इसकी भनक जब पति को लगी तो कई बार विरोध हुआ लेकिन सपना नहीं मानी। सपना के दिल में उस युवक के लिए प्यार बढ़ता चला गया। स्वजन और पति के बार-बार कहने पर भी सपना नहीं मानी। इसके बाद सपना के पति ने अपनी सहमति दे दी और अपने ही रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी करा दी। स्वजनों के उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान में दोनों की शादी हुई। शादी में सपना के मायके वाले भी शामिल हुए।

लोगों ने की तरह-तरह से चर्चे

जैसे ही लोगों को इस अनोखी शादी की भनक लगी मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  अपने पति की मौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। फिर नवदंपति ने पति का आशीर्वाद लिया। उत्तम मंडल ने दोनों के दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

उत्‍तम पर रहेगा दोनों संतानें काअधिकार

उत्‍तम और सपना के दो संतान हैं। दोनों पुत्र है। दोनों का  उम्र पांच वर्ष और साढ़े तीन वर्ष है। सात वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि सपना की दूसरी शादी हो जाने के बाद फ‍िलहाल दोनों संतान सपना के पूर्व पति उत्‍तम के पास रहेगा। इस संबंध में सपना ने भी अपनी रजामंदी दे दी है। शादी के दौरान तीनों पक्ष के लोगों के सामने यह तय हुआ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!