युग तुलसी पार्टी ने हरि राजपूत को बनाया हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष

युग तुलसी पार्टी ने हरि राजपूत को बनाया हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी,20.6.24 / युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने सफियाबाद सोनीपत हरियाणा के रहने वाले बड़े गौभक्त हरि राजपूत को युग तुलसी पार्टी का हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया हैं।

उक्त जानकारी साझा करते हुए गौमाता हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले वर्तमान संसदीय चुनाव में काशी से प्रतिभाग करने वाले युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने बताया कि हमारी युग तुलसी पार्टी ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के निर्देशानुसार गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने व गौकशी बंद करवाने के साथ राष्ट्र में 33 करोड़ गौमतदाता बनाने हेतु कार्य कर रही है।उसी क्रम में हरियाणा में गौमाता के रक्षा हेतु व गौसंरक्षण,संवर्धन हेतु गौभक्त हरि राजपूत जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।साथ आगामी चुनावों में यूग तुलसी पार्टी हरियाणा में भी प्रत्याशी उतार कर गौमाता के आवाज को बुलंद करेगी।क्योकि सर्वदेवमयी गौमाता ही समस्त जीवों के जीवन की आधार हैं।अगर गौमाता नही बची तो धरती पर जीवन का अंशमात्र भी नही बचेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!