बिहार में सीवान के जेड.ए. इस्लामिया कॉलेज में अब लड़कियां बुर्के में हंसी मजाक नहीं कर पाएंगी- महाविद्यालय प्रशासन।

बिहार में सीवान के जेड.ए. इस्लामिया कॉलेज में अब लड़कियां बुर्के में हंसी मजाक नहीं कर पाएंगी- महाविद्यालय प्रशासन।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में सीवान के जेड.ए इस्लामिया कॉलेज के प्रिंसिपल ने 3 अक्टूबर को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कॉलेज कैंपस के अंदर एक साथ छात्र-छात्राएं बैठे या हंसी-मजाक करते हुए दिखे तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।  प्रिंसिपल की ओर से यह नोटिस उन स्टूडेंट्स के लिए जारी किया है, जो सिर्फ कॉलेज कैंपस के अंदर क्लास बंक कर गार्डन में बैठकर हंसी मजाक करते हैं। हम नहीं चाहते कि कॉलेज के अंदर का अनुशासन खराब हो। कॉलेज में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं और हमारा उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर ज्यादा जोर दिया जाए।

24 सितंबर को लड़कियों की मारपीट का वीडियो सामने आया था

 प्रिंसिपल इकबाल जावेद ने बताया कि 24 सितंबर को एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में बुर्के में लड़कियां आपस में मारपीट करते दिख रही हैं। बताया गया कि वे लड़कियां इस्लामिया कॉलेज की हैं। कॉलेज प्रशासन ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि इस्लामिया कॉलेज की ही लड़कियां थीं। उनके ऊपर भी कार्रवाई की जा रही है। कॉलेज कैंपस से महज 200 मीटर की दूरी पर मारपीट हुई थी।

वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया गया कि कॉलेज के अंदर छात्र-छात्राएं एक साथ बेवजह बैठकर बातचीत नहीं करेंगे। कॉलेज में अनुशासन बना रहे और पढ़ाई-क्लासेज में कोई समस्या न हो। इसलिए यह नोटिस जारी किया गया है।

एक वीडियो ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आपस में हंसी-मजाक पर ब्रेक लगा दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि बुर्के में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं।वीडियो सीवान के जेड.ए इस्लामिया कॉलेज का बताया गया। कॉलेज प्रबंधन ने जांच कराई तो यह क्लियर हो गया कि यह वीडियो उन्हीं के कॉलेज की लड़कियों का है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने कड़ा फैसला ले लिया।

अब कॉलेज कैंपस में छात्र-छात्राएं एक साथ बैठे हंसी मजाक करते पकड़े गए तो उनका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। 52 साल पुराने इस्लामिया कॉलेज में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई होती है। इस कॉलेज में करीब 800 छात्र-छात्राएं हैं।  प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज के अंदर छात्र-छात्राएं आपस में बात कर सकते हैं। लेकिन क्लास के समय कोई छात्र-छात्राएं बंक कर गार्डन में बातचीत नहीं कर सकते हैं। यह नोटिस उन छात्र-छात्राओं के लिए जारी किया गया है।

आपसी विवाद में हुई थी मारपीट

बता दें कि 24 सितंबर को चार लड़कियां मारपीट कर रही थीं। वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को जमकर पीट रही थी। वहीं बाकी दो उनका बीच बचाव करती दिखीं। बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर लड़कियों में मारपीट हुई थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!