श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बिहार के नवादा पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने अलग-अलग जिलों में करीब 20 लूट की वारदातों को अंजाम दिया था,आरोपियों में गोपाल सावंत, प्रह्लाद कुमार सोनी और सुधांशु कुमार शामिल हैं। इन्होंने 25 जून को सुबह 6:30 बजे हिसुआ थाना बाजार में एक व्यक्ति को कार में बिठाकर उससे 6,000 रुपए और मोबाइल लूट लिया था।
इस मामले में थाना कांड संख्या 360/25 दर्ज किया गया था। इसके बाद इन्होंने एक वृद्ध दंपती को भी अपना निशाना बनाया।पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी मदद से इन अपराधियों को पकड़ा। आरोपी सुधांशु कुमार के खिलाफ लाखीसैटन, नारियल, जमुई, हिसुआ और नगर थाने में कई मामले दर्ज हैं।
गोपाल सावंत पर भी जमुई और नगर थाने में कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने आरोपियों से एक कार, एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस की 3 सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
एक वृद्ध व्यक्ति से लूटपाट के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना 27 जून को नगर थाना क्षेत्र में हुई।पीड़ित वृद्ध ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उससे 10,000 रुपए लूट लिए। आरोपी गठबंधन बस स्टैंड से कादिरगंज की तरफ कार से भाग रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कंट्रोल रूम के जरिए सभी थानों को अलर्ट कर दिया। कादिरगंज थाने को बैरिकेडिंग का निर्देश दिया गया। पुलिस ने कार की घेराबंदी की। कार में 4 अपराधी सवार थे। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार हो गया।
हथियार, नगद और मोबाइल बरामद आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, लूट के 10,000 रुपए और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामले में नगर थाना में केस नंबर 687/25 दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे। खुद को पड़ोसी बताकर कार से घर छोड़ने का झांसा देते थे। रास्ते में अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करते थे।
यह भी पढ़े