भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी को लेकर की बैठक

एस मिश्रा, मैरवा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

भाजपा के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन की तैयारी को लेकर सीवान  लोकसभा अंतर्गत जीरादेई विधानसभा के मैरवा सदर मंडल के मंडल अध्यक्ष आनंद प्रताप शाही जी के आवास पर गुरुवार को नौतन मंडल के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, मैरवा नगर के अध्यक्ष श्री सुमंत वर्णन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रितेश सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोमिल उपाध्याय, आईटी सेल संयोजक सुहेल गिरी, अजीत पटेल सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बिहार के भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का साथ आगामी 22 जुलाई को आगमन होना है। बैठक में लोकसभा प्रभारी संजय मेहता ने कहा कि बिहार भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के राजनीतिक भविष्य माननीय सम्राट चौधरी का अध्यक्ष मनोनयन के बाद पहली बार सीवान की धरती पर शुभ आगमन होने जा रहा है। सिवान जिला के सभी भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता उनका स्वागत भव्य एवं ऐतिहासिक करने की योजना बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सिवान मे उनका स्वागत बिहार के सभी जिलों से बेहतर एवं ऐतिहासिक होगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई मंच मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी अपने अपने तरीके से स्वागत में कसीदे गढ़ रहे हैं। कोई फूलों से तोलने की तैयारी कर रहे हैं और कोई गुलाब के फूलों से कोई लड्डुओं से कोई सिक्के से तोलने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का उनके आगमन पर उत्साह एवं मनोवल चरण सीमा पर है भाजपा पूर्व मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता जोर शोर से स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं इसमें जीरादेई विधानसभा अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!