02 अक्टूबर 📜 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर विशेष
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:
जन्म : 02 अक्टूबर 1869
मृत्यु : 30 जनवरी 1948
हर साल गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। गांधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाई जाती है। इस दिन को महात्मा गांधी के अनुयायियों द्वारा देश और विदेश में बहुत ही भव्यता और धूमधाम से मनाया जाता है। गांधी जी अहिंसा के सबसे बड़े अनुयायी थे, इसलिए इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वर्ष 2025 में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती होगी।
>> गांधी जयंती का महत्व <<
गांधी जयंती का महत्व भारत के लोगों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। यह भारत के तीन विशेष राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। इस दिन हर धर्म और जाति के लोग एक साथ आते हैं और बापू को श्रद्धांजलि देते हैं।
महात्मा गांधी स्वच्छता के बहुत बड़े समर्थक थे। वह कहा करते थे कि शारीरिक स्वास्थ्य और स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता सबसे जरूरी है। गांधीजी की इसी सोच पर अमल करते हुए, 2 अक्टूबर 2014 को भारत सरकार ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की, जो अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है और सभी भारतवासी इसमें बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक घोषणा के बाद, 2007 से हर वर्ष गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दर्शाता है कि भारत के इस महान अहिंसक स्वतंत्रता सेनानी ने सम्पूर्ण विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित किया है।
2 अक्टूबर एक ऐसा दिन है जो विश्व को सत्य, शांति, प्रेम, सद्भाव और अहिंसा का पाठ पढ़ाता है। हमें चाहिए कि हम भी इस दिन के महत्व को समझें और महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजली दें।
यह भी पढ़े
संघ किसी से भी भेदभाव नहीं करता-पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
संघ पर रुदाली क्यों हो रही है?
सर क्रीक में कुछ हुआ तो आपका इतिहास और भूगोल दोनों बदल जायेगा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
संघ के बारे में पवन खेड़ा के दिये गये बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया……
नवरात्रि के नौवे दिन श्रद्धालुओं ने किया माँ सिद्धिदात्री की पूजा।