07 जुलाई 📜  सफल क्रिकेट कप्तान ‘महेंद्र सिंह धोनी’  के जन्मदिवस पर विशेष

07 जुलाई 📜  सफल क्रिकेट कप्तान ‘महेंद्र सिंह धोनी’  के जन्मदिवस पर विशेष

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

जन्म : 07 जुलाई 1981

* महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान हैं।
* महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड के रांची में पान सिंह और देवकी देवी के यहां 07 जुलाई 1981 को हुआ था।
* बचपन में धोनी का ज्यादातर समय खेल खेलने में ही बीत जाता था, उन्हें बैडमिंटन और फुटबॉल ज्यादा अच्छा लगता था।
* धोनी को उनकी माँ, बहन और उनके दोस्तों ने क्रिकेट में बहुत सपोर्ट किया।
* धोनी ऐसे पहले भारतीय खिलाडी हैं जिन्हें ICC ODI Player Of The Year 2008 सम्मान प्राप्त हुआ।
* धोनी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में खेला जिसमें वे First ball पर ही Run out हो गए थे।

* धोनी ने IPL में अपनी टीम Chennai Super Kings को 2010 & 2011 में जीत दिलवाई और इसके साथ ही Champions League T-20 भी 2010 & 2014 जीतवाई।
* धोनी ने रणजी ट्रॉफी 1999 – 2000 में 18 वर्ष की उम्र में Debut किया।
* धोनी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शतक मात्र चौथे मैच में ही लगा दिया था।
* धोनी की कप्तानी में 2007 में भारत ने पहला ICC T20 वर्ल्ड कप जीता था।
* धोनी की कप्तानी में भारत पहली बार ICC की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर आया था।
* 2013 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
* धोनी दुनिया के ऐसे पहले कप्तान हैं जिनके नाम ICC के सभी Cup और Trophy है।
* धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न के साथ पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

 

* Forbes के अनुसार धोनी की Net Worth 30 मिलियन डॉलर है जो कि सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा है।
* धोनी ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर बैट्समैन एडम गिलक्रिस्ट के बहुत बड़े फैन हैं।
* धोनी बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, गीतकार लाता मंगेशकर और किशोर कुमार के भी बड़े फैन हैं।
* धोनी को अपना वक्त सैनिकों के बीच बिताना अच्छा लगता है।
* धोनी को नवंबर 2011 में भारतीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से भी सम्मानित किया जा चूका है।
* धोनी को तेज बाइक चलाना पसंद है।

* धोनी स्कूल टाइम में अपने स्कूल के फुटबॉल टीम में गोलकीपर थे।
* धोनी का अपना Perfume Brand भी है जिसका नाम “7 By MS Dhoni” है।
* धोनी Railway में Train Ticket Examiner ( TTE ) खड़कपुर में 2001 से 2003 तक Employee भी रहे हैं।
* 03 July 2010 को धोनी की शादी उनके बचपन की दोस्त साक्षी के साथ हुई।
* हर मैच को जीतने के बाद Stumps याददाश्त के तोर पर Collect करना धोनी का सबसे बड़ा शौक है।
* धोनी झारखंड में सबसे ज्यादा आयकर देने वाले व्यक्ति हैं।
* धोनी शाहरुख खान के बाद दूसरे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं।

* हेलीकॉप्टर शॉट धोनी का ही है, उन्होंने इसे इजाद किया है।
* 2012 में फोर्ब्स पत्रिका ने धोनी को सबसे अमीर क्रिकेटर बताया।
* धोनी के जीवन के ऊपर बनी ‘MS DHONI The untold Story’ Movie बहुत प्रसिद्ध और चर्चित रही।
* धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है।
* 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

यह भी पढ़े

वाराणसी में मुहर्रम पर कैंट थाना क्षेत्र से 16 ताजिए शांतिपूर्वक फातमान और कर्बला के लिए रवाना, संपूर्ण जुलूस शांतिपूर्ण रहा

मार्कण्डेय आईटीआई में निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन

एकमा व आसपास के क्षेत्र में पारंपरिक ताजिया जुलूस के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम संपन्न

अमनौर में धूमधाम से निकला मुहर्रम का जुलूस, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद 

Leave a Reply

error: Content is protected !!