बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का तबादला, सूची में SDM से लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता तक

बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का तबादला, सूची में SDM से लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता तक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। इसमें लिखा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के उप सचिव एवं समकक्ष स्तर, अपर समाहर्ता एवं समकक्ष स्तर और संयुक्त सचिव एवं इनके समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों को स्थानान्तरित किया जाता है।

 

सूची में अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर भूमि उप समाहर्ता तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कहां किस अधिकारी का तबादला हुआ…पटना के वरीय उपसमाहर्ता ब्रजकिशोर लाल को बांका का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। छपरा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है।

 

वहीं सहरसा के अधिसूचित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार को अरवल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। जमुई के वरीय उप समाहर्ता शशांक वर्णवाल को कटिहार सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। मोहित आनंद बने धमदाहा के भूमि सुधार उप समाहर्ता औरंगाबाद के वरीय उप समाहर्ता मोहित आनंद को धमदाहा का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

 

वहीं अररिया के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी को किशनगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सारण की वरीय उप समाहर्ता रश्मि कुमारी को नालंदा के हिलसा का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं लखीसराय के वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार को लखीसराय का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

 

अनिल कुमार झा बने अररिया के अपर समाहर्ता मुंगेर के अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा को अररिया का अपर समाहर्ता बनाया गया है। मधुबनी के झंझारपुर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बालेन्दु नारायण को सीवान का पंचायती राज पदाधिकारी बनाया गया है।

 

नालंदा की वरीय उपसमाहर्ता सुनिधि को पूर्वी चंपारण के सिकरहना का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। सारण के वरीय उप समाहर्ता रतन परवेज को अरवल का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

 

किशनगंज के वरीय उपसमाहर्ता रोशन राज को पूर्णिया के बायसी का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। दरभंगा के बेनीपुर के तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता को मधुबनी के फुलपरास का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

यह भी पढ़े

बरगद पेड़ के नीचे जुटे थे 9 लोग, तभी शुरू हो गया नवादा पुलिस का ऑपरेशन फायरवॉल, फिर पढ़े क्‍या हुआ ?

बिहार में मुखिया के भाई की हत्या, पहले पता पूछा फिर सिर में मारी गोली

महीनों से फरार अपराधी एक ही इलाके से हो रहे गिरफ्तार

पूर्णिया में शराब तस्करी का भंडाफोड़: सीमेंट लदे ट्रैक्टर से 870 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

 सीवान डीएम ने मॉडल अस्‍पताल का किया निरीक्षण, दिये कई दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और विभागीय अधिकारियों के साथ किया बैठक 

निगरानी की गिरफ्त में आई घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका, रिश्वत लेते रंगेहाथ हुई गिरफ्तार

पटना में फर्जी दारोगा बनकर शराब सप्लाई करने निकला तस्कर धराया, कार में रखा था बड़ा खेप

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!