मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार

पुलिस को देखकर भाग रहे थे, तलाशी में पिस्टल हुआ बरामद

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर में 2 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दरअसल, पियर थाना की पुलिस गश्ती कर रही थी। इसी बीच बदही चौड़ में दो युवक जाते हुए दिखाई दिए, शक के आधार पर दोनों को पुलिस वालों ने रुकने का इशारा किया,जिसके बाद दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे।

 

पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा। उनकी तलाशी ली तो एक पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की। मामला पियर थाना क्षेत्र का है।

 

दोनों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है थाने में पूछताछ के क्रम में दोनों ने कई अपराधियों के संबंध में जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हत्था थाना क्षेत्र के मोसरम्मा निवासी बिरजू (19) और विजय (18) के रूप में हुई। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दोनों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

 

 

यह भी पढ़े

 भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्‍यक्ष उमेश कुमार सिंह ने सीएम के प्रति आभार जताया

 सवर्ण आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व MLC महाचंद्र प्रसाद सिंह

बाजार में प्रेमी युगल की हरकत से मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया हिरासत में

शराब तस्कर को छुड़ा लिया, दारोगा को बंधक भी बनाया; बिहार में फिर लाचार दिखी पुलिस

हरियाणा सरकार के निर्णय पर श्री कृष्ण आयुर्वेद वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!