मुंगेर गोलीबारी मामले में 24 गिरफ्तार:चार नए आरोपी पकड़े गए, 32 नामजद सहित 50 अज्ञात पर केस
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र के महमदपुर पेट्रोल पम्प के पास दो दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मुंगेर पुलिस ने इस मामले में चार और नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं: ये सभी फरदा प्रेम टोला के निवासी हैं। हिंसक घटना की पृष्ठभूमि एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बीते शनिवार को सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा महमदपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक अंकुश कुमार घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएच 80 को जाम कर उपद्रव किया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।
एसपी ने बताया कि इस गोलीबारी में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दो किशोर को भी पकड़कर कानूनी कार्रवाई की गई।सफियासराय थाना में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक पुलिस द्वारा दर्ज मामला है, जिसमें कुल 32 लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की सुरक्षा और स्थिति एसपी ने कहा कि घटना स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने कैंप लगाया हुआ है। साथ ही कार्रवाई लगातार जारी है ताकि भविष्य में ऐसी हिंसा रोकी जा सके।
यह भी पढ़े
बिहार के सीवान में 91 वर्षों से सतत आयोजित हो रहा बंगाली परंपरा में महाभंडारा
जमुई पुलिस ने कुख्यात बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
सिसवन की खबरें : डीएम एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च हुआ
अमनौर में मुखिया पति स्व. वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर हुआ वृक्षारोपण
अमनौर में मां दुर्गा की पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अमनौर हरनारायण पंचायत के मुखिया पति स्व. वीरेंद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई गयी