35 साल की महिला ने नाबालिग का किया यौन शोषण,  पति और सास-ससुर ने दी रेप केस की धमकी

 

35 साल की महिला ने नाबालिग का किया यौन शोषण,  पति और सास-ससुर ने दी रेप केस की धमकी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मध्य प्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला द्वारा 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले की पुलिस ने बताया कि न सिर्फ महिला ने बच्चे का यौन शोषण किया बल्कि महिला के पति और सास-ससुर ने बच्चे को रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़ पुलिस ने जहां महिला को पोक्सो ऐक्ट की धारा 5/6 के तहत अरेस्ट किया है तो वहीं पति, सास-ससुर को धारा 384 और 427 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, ‘महिला ने अपने ही गांव में रहने वाले नाबालिग लड़के का दो बार यौन शोषण किया। 27 मई  को महिला के पति और सास-ससुर को इस बारे में पता लगा। उन्होंने लड़के के परिवार से 1 लाख रुपये मांगे और फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। लड़के के परिवार ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला के पति और ससुर ने उसके खेत में लगे पपीते के पेड़ काट डाले।’

इससे परेशान होकर नाबालिग लड़के ने राजगढ़ चाइल्ड लाइन को सूचित किया। चाइल्डलाइन राजगढ़ काउंसलर मनीष दांगी ने लड़के की काउंसलिंग की और सोमवार को पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

दांगी ने बताया, ‘इस पूरे वाकये से नाबालिग लड़का अवसाद में था। उसे बदनामी का डर था, इस कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। महिला के परिवार ने जब उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू किया तो लड़के ने हिम्मत जुटा कर हमें सूचित किया। हम अभी भी उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं।’

यह भी पढ़े 

मस्जिद में पानी लेने गई थी नाबालिग, मौलवी ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  टेनिस प्लेयर के साथ दुष्कर्म, कोच पर लगा आरोप  

 पत्‍नी के प्राइवेट पार्ट में डालता है नींबू, फिटकरी और शराब, बनाता है अप्राकृतिक संबंध

महिला ने बलात्कार का प्रयास करने वाले को सिखाया सबक, काट डाला ‘प्राइवेट पार्ट’ 

अवैध सम्बन्ध के शक में  पति ने पत्नी का सील दिया प्राइवेट पार्ट

11वीं के छात्र संग फरार हुई महिला शिक्षक , घर पर रोज  पढ़ाती थी  छात्र को चार घंटे  ट्यूशन 

Leave a Reply

error: Content is protected !!