मुंगेर में 4 हथियार तस्कर अरेस्ट:झारखंड से आया था युवक;देशी पिस्टल,मोबाइल और 50 गोलियां जब्त
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुंगेर पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर को 4 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जापुर बम काली गली से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करते हुए इन्हें पकड़ा।
पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, 50 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो वाहन, चार मोबाइल और 32,480 रुपये नकद जब्त किए हैं। इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई गिरफ्तार किए गए आरोपियों में झारखंड के जमशेदपुर जिले के उलड़ी थाना क्षेत्र स्थित रामकृष्ण कॉलोनी मानगो गांव निवासी आकाश नामता शामिल है। बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव निवासी रामलखन सिंह उर्फ पत्थर सिंह, धरहरा गांव निवासी गौरव कुमार उर्फ राजा सिंह और कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज निवासी राजू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि आकाश नामता जमशेदपुर से मुंगेरिया हथियार खरीदने आया था। झारखंड में उसका किसी से झगड़ा हुआ था और वह बदला लेने की नीयत से हथियार खरीदने मुंगेर पहुंचा था। इसके लिए उसने अपने मित्र गौरव से संपर्क किया, जो मूल रूप से मुंगेर का रहने वाला है लेकिन अपने परिवार के साथ जमशेदपुर में रहता है। आकाश स्कॉर्पियो से सड़क मार्ग से मुंगेर आया था। पुलिस अन्य तस्करोंं की पहचान में जुटी गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बेचने वाले दो अन्य तस्करों की भी पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए सभी तस्कर बिहार और झारखंड के निवासी हैं, और उन्हें जेल भेज दिया गया है।इस दौरान गौरव और आकास में दोस्ती हुई थी। दोनों एक साथ मुंगेर आया और गौरव आकास को लेकर अपने रिश्तेदार धरहरा मानपुर निवासी रामलखन सिंह उर्फ पत्थर सिंह के पास गया। जिसके बाद धरहरा से गौरव, रामलखन और आकाश नामता मुंगेर के मिर्जापुर आया और हथियार तस्कर राजु कुुमार से संपर्क किया।पुलिस ने मौके से लिया हिरासत में जिसके बाद राजु ने अन्य किसी अन्य हथियार तस्कर से संपर्क कर एक देशी पिस्टल लाकर दिया और उसकी किमत 30 हजार रुपया लिया।
लेकिन इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर चारो हथियार तस्कर को हथियार तस्कर के साथ गिरफ्तार कर लिया।21 दिनों में हथियार तस्करों पर चार बार बड़ी कार्रवाईबता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 अक्टुबर को आचार संहिता लगा हुआ हे। जिसे लेकर मुंगेर पुलिस खासकर हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई रख रही है।मुंगेर पुलिस 25 सितंबर से अबतक चार बार हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। जिसमें पहली बार 25 सितंबर को मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र मिर्जापुर बरदह गांव में एक घर में सुरंग बनाकर हथियार बनाने का काम किया जा रहा था।
पुलिस ने रंगेहाथ मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया था।जबकि भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के अलावा 3 अर्धनिर्मित पिस्टल को जब्त किया था। वहीं 7 अक्टुबर को तौफिर दियारा में मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।जबकि 11 अक्टुबर को फरदा दियारा में छापेमारी कर मिनीगन फैट्री का भंडाफोड़ किया गया और 14 अक्टुबर को शहरी क्षेत्र के मिर्जापुर माहल्ले में छोपेमारी कर झारखंड एवं बहार के चार हथियार तस्करों को देशी पिस्टल, गोली, रुपया, स्कॉर्पियो और मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े
भोजपुर में सुमित हत्याकांड में हथियार समेत मुख्य शूटर गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
रम्भा (रमा) एकदशी व्रत 17 अक्टूबर शुक्रवार को मनाई जायेगी।
यूपी की प्रमुख खबरें : उज्ज्वल योजना के तहत दो मुफ्त सिलेंडर मिलेगी

