बुद्ध पूर्णिमा ( वैशाखी पूर्णिमा ) 12 मई सोमवार को।
श्री नारद मीडिया, दारौंदा, सिवान, बिहार।
*श्रीनारद मीडिया पर देश, दुनिया और आस पास के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे* 👇
https://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3Whttps://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3W
*टेलीग्राम पर श्रीनारद मीडिया के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे अफिसियल टेलीग्राम चैनल से जुडे* 👇
t.me/snmediagroup
सिवान जिले के सभी प्रखंडो सहित दारौंदा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में वैशाखी पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) 12 मई सोमवार को मनाई जाएगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा 12 मई सोमवार को मनाई जाएगी। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु की पूजा, सत्यनारायण व्रत, गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है।
इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि बौद्ध धर्म के अनुसार, इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था। इसलिए यह दिन बौद्ध अनुयायियों के लिए भी अत्यंत पवित्र माना जाता है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें, घी का दीपक जलाएं, फल-फूल अर्पित करें और सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण करें। इस जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, पंखा, दूध या खीर का दान करें। इस दिन तामसिक भोजन का त्याग करना चाहिए।
वैशाख पूर्णिमा का दिन पुण्य, शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए स्नान, व्रत और दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।