बिहार में मतदाता सूची से कट गए 48 लाख नाम
अंतिम सूची में 7.30 करोड़ मतदाता होंगे
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को जारी कर दी गई है। यह सूची बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस सूची के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में 17 लाख 86 हजार 601 मतदाता ड्राफ्ट सूची से अधिक बढ़े हैं जबकि एसआईआर शुरू होने के ठीक पहले 24 जून को जारी मतदाता सूची से 47 लाख 77 487 मतदाता कम हुए हैं। अभी आधिकारिक डेटा का इंतजार किया जा रहा है।
- 24 जून 2025 को मतदाता संख्या: 7.89 करोड़
- ड्राफ्ट सूची से हटाए गए मतदाता: 65 लाख
- अयोग्य मतदाता हटाए गए: 4 लाख
- ड्राफ्ट सूची में मतदाता: 7.24 करोड़
- फॉर्म 6 के माध्यम से जोड़े गए योग्य मतदाता: 21 लाख
- 30 सितंबर 2025 को अंतिम सूची में मतदाता: 7.41 करोड़
- बताया जा रहा है कि प्रकाशित मतदाता सूची में बिहार के 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इतने मतदाताओं की ओर से अपना गणना फॉर्म भरकर जमा किया गया था।
- वहीं, दावा-आपत्ति के दौरान 16 लाख 58 हजार 886 पात्र नागरिकों ने फॉर्म-6 भरकर जमा कराया। चुनाव आयोग के अनुसार 36,475 मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया जबकि 2,17,049 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन किए। हालांकि, फाइनल वोटर लिस्ट में मतदाताओं की कुल संख्या की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
वहीं, राज्य के करीब तीन लाख मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए जाने को लेकर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में एसआईआर के दौरान मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।
बिहार चुनाव का ऐलान अगले सप्ताह संभव
फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब चुनाव आयोग बिहार में तैयारियों का जायजा लेने के लिए 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा। इसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। अगले सप्ताह बिहार विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है।
संभावना है कि पहले चरण का मतदान दिवाली और छठ महापर्व के बाद अक्टूबर महीने के अंत में या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में होगा। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पिछली बार की तरह इस बार भी 3 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।
इससे पहले एसआईआर ड्राफ्ट में मृत मतदाताओं की संख्या 22,34,136 थी, इसके अलावा दोहरी प्रवृष्टि वाले वोटर 6,85,000 हैं। स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता 36,44,939 हैं। कुछ 65 लाख 64 हजार 75 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
नई मतदाता सूची में कुल 7,41,92,357 वोटर्स में 3,92,07,804 पुरुष मतदाता, 3,49,82, 828 महिलाएं वोटर और 1725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 14 लाख 1 हजार 150 है। वहीं 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 4 लाख 3 हजार 985 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7 लाख 20 हजार 709 है।
विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में 38 जिला निर्वाचन पदाधिकारी, 243 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 2976 सहायक निर्वाचक निंबधन पदाधिकारी, 77895 बीएलओ और वॉलेंटियर्स की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा राज्य के निर्वाचकों द्वारा सक्रिय योगदान दिया गया।
चुनाव की संभावित तिथियां
- चुनाव आयोग 4-5 अक्टूबर 2025 को पटना का दौरा करेगा।
- चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है।
- पहला चरण छठ पूजा के बाद, अक्टूबर अंत या नवंबर पहले हफ्ते में संभावित।
- बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है ।
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 41 लाख हो गई है, जो ड्राफ्ट मतदाता सूची से 17 लाख ज्यादा है. इस बार 69 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और 21 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं. कुल मिलाकर, अब बिहार में मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 41 लाख पहुंच गई है, जो पिछले ड्राफ्ट सूची से 17 लाख ज्यादा है. SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में 48 लाख कम वोटर्स हैं. अंतिम मतदाता सूची में कुल 7.41 करोड़ वोटर्स शामिल हैं, जबकि आखिरी मतदाता सूची में कुल 7.89 करोड़ वोटर्स थे.