पति की लम्बी उम्र के लिये सुहागिन महिलाएं रखी करवा चौथ का व्रत।

पति की लम्बी उम्र के लिये सुहागिन महिलाएं रखी करवा चौथ का व्रत।

श्रीनारद, मीडिया, दारौंदा, सिवान (बिहार)।

सिवान जिला सहित दारौंदा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाएं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए एवं सुखी जीवन की कामना हेतु करवा चौथ का व्रत किया।

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

हिन्दू पंचाग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता हैं। जिसे हम संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी, करक चतुर्थी और करवा चौथ व्रत के नाम से जानते हैं।

इस बार करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर शुक्रवार को किया गया। इसी दिन रात को 7:58 बजे के बाद चन्द्र दर्शन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया।

अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को पूजन के समय लाल रंग के कपड़े पहन,सोलहों श्रृंगार कर चंद्रमा सहित शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय की विधि विधान से पूजन और आरती कर। पूजन से सजी हुई थाली को लेकर चन्द्र दर्शन करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दिया और छलनी से चंद्रमा का दर्शन किया, फिर अपने पति के हाथों जल या मिठाई ग्रहण कर व्रत सम्पन्न की।

ऐसा कहा जाता हैं कि करवा चौथ का व्रत करने से दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहता हैं और जीवन भर सुख समृद्धि का आगमन होता हैं।

मान्यता के अनुसार यह व्रत सबसे पहले देवी पार्वती ने भगवान भोलेनाथ के लिए रखा था, इसके अलावा द्रौपदी ने भी पाण्डवों को संकट से मुक्ति दिलाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। यह व्रत विवाह के 16 या 17 वर्षों तक करना अनिवार्य माना जाता हैं।

इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी आयु और सेहत की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तथा पति पत्नी के बीच एक प्रेम और विश्वास से परिपूर्ण अटूट बंधन को दर्शाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!