Headlines

गल्ला व्यवसायी के मुंशी के साथ लूट में 5 गिरफ्तार दो बाइक 

गल्ला व्यवसायी के मुंशी के साथ लूट में 5 गिरफ्तार दो बाइक

तीन मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद लूटी गयी रकम में से एक लाख 48 हजार रुपये भी मिले

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

 

बिहार के नालंदा जिला के नूरसराय, थाना क्षेत्र में गल्ला व्यवसायी के मुंशी से बाइक सवार बदमाशों ने 3 लाख 32 हजार रुपये लूट लिये थे। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो बाइक, तीन मोबाइल व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। लूटी गयी रकम में से एक लाख 48 हजार 950 रुपये भी मिले हैं।

सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरूवार की सुबह मकनपुर पुल के पास गल्ला व्यवसायी के मुंशी परवलपुर निवासी संजय कुमार से लूटपाट हुई थी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर रुपये निकाल लिये थे। मामले के उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया गया था।

टीम ने छानबीन करते हुए 24 घंटे के अंदर पटना जिला के बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास से बाइक के साथ दो लुटेरों को दबोचा। उनकी निशानदेही तीन अन्य लुटेरों को एक बाइक के साथ पकड़ा गया। लूटी गयी रकम भी मिली। शेष रुपये की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाशों में दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी रविरंजन, साहेब कुमार, गोलापुर गांव निवासी ललेश कुमार उर्फ लल्ले, रोहित कुमार व तकियापर निवासी गौरव उर्फ कैला शामिल है।

लल्ले व साहेब का आपराधिक इतिहास है। रहुई व नालंदा थाना में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, परवलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अलावा संजीव कुमार, रमेश पासवान, नेहा कुमारी, सभ्या कुमारी, राजू कुमार, इंद्रजीत पासवान, डॉली कुमारी, मिथलेश कुमार, राधाकृष्ण रौशन आदि शामिल थे।

यह भी पढ़े

जनगणना में आपसे क्या-क्या पूछा जाएगा?

नवादा में 20 लूट कांड का खुलासा:3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, कार-कट्टा और मोबाइल बरामद

मात्र 50 रुपए प्रतिमाह की फी पर सर सैय्यद विजन 50 कोचिंग से बच्चे बनेंगे इंजीनियर और डॉक्टर

विद्यालय में ‘स्वागत सप्ताह एक्‍सप्रेस’ का भव्य आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!