लोकतंत्र के महापर्व को देखने 23 देशों के 75 प्रतिनिधि भारत पहुंचे

लोकतंत्र के महापर्व को देखने 23 देशों के 75 प्रतिनिधि भारत पहुंचे

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

तीसरे चरण में सात मई को 12 राज्यों की इन 95 सीटों पर मतदान

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े पर्व ‘लोकसभा चुनाव’ को देखने के लिए 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से जुड़े हुए 75 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भारत पहुंचे हुए हैं। यह जानकारी रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “यह बहुत खुशी और संतुष्टि की बात है कि हमारे निमंत्रण पर 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से जुड़े 75 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हमारे चुनावों को देखने के लिए यहां आए हैं।”

राजीव कुमार ने कहा, “लगभग दस या उससे अधिक अध्यक्ष और विभिन्न देशों के मुख्य चुनाव आयुक्तों के समकक्ष यहां मौजूद हैं। यह खुलासा करने की हमारी स्थापित नीति के अनुरूप है, मजबूत स्थिति से काम करते हुए कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए हम उन्हें आमंत्रित किए हैं। वे पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे और देखेंगे कि भारत में लोकतांत्रिक उत्सव कैसे मनाया जा रहा है?”

नाव आयुक्त ने कहा, “प्रेस वहां है, राजनीतिक दल वहां हैं, एजेंट वहां हैं इसलिए हमने उन्हें हमारी नीति पर आने और मतदान करने के लिए आमंत्रित किया है… यह हर किसी का अधिकार है, हर किसी की जिम्मेदारी है, इसलिए हम लोगों से बड़ी संख्या में आने की बार-बार अपील कर रहे हैं। हालांकि, दो चरणों में मतदान प्रतिशत 66 या उससे अधिक रहा है, जो एक अच्छा प्रतिशत है लेकिन निश्चित रूप से तीसरे चरण और उसके बाद के चरणों में मतदाता इसे भी पार कर जाएंगे।”

चुनाव आयोग इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) के आयोजन के माध्यम से लगातार अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत यह ऐसा पहला आयोजन होगा, जिसमें 23 देशों अर्थात – भूटान, मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर, फिजी, किर्गिज गणराज्य, रूस, मालदीव, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, कंबोडिया, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, चिली, उज्बेकिस्तान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया से विभिन्न चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) और संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

तीसरे चरण में सात मई को 12 राज्यों की इन 95 सीटों पर मतदान

सात मई यानी मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव होगा। देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 1352 प्रत्याशी मैदान में हैं। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा।

यहां आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले यहां दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव की नई तारीख घोषित की गई थी। उधर, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

यहां सबसे अधिक नामांकन पत्र किए गए दाखिल

तीसरे चरण में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर सबसे अधिक 658 और महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 519 नामांकन पत्र दाखिए किए गए हैं। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

तीसरे चरण में किस प्रदेश की कौन सी सीट पर मतदान होना है.

            तीसरे चरण में किस प्रदेश की कितनी सीटों पर मतदान

प्रदेश
लोकसभा सीटों की संख्या
असम 04
बिहार 05
छत्तीसगढ़ 07
दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप 02
गोवा 02
गुजरात 26
जम्मू एवं कश्मीर 01
कर्नाटक 14
मध्य प्रदेश 09
महाराष्ट्र 11
उत्तर प्रदेश 10
पश्चिम बंगाल 04
कुल
95

उत्तर प्रदेश

पहले और दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में 10 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट शामिल है।

बिहार

पहले और दूसरे चरण में बिहार की 9 सीटों पर मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर चुनाव होगा।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट पर मतदान इसी चरण में होगा।

गुजरात

तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में कच्छ, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर लोकसभा सीट शामिल है।

कर्नाटक

तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले 14 सीटों पर मतदान हो चुका है। इसी चरण के साथ कर्नाटक में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा। सात मई को कर्नाटक की चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

महाराष्ट्र

तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले शामिल है।

मध्‍य प्रदेश

दो चरणों में मध्य प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण में नौ सीटों पर मतदान होगा। ये सीटें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल हैं।

पश्चिम बंगाल

मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।

असम की इन सीटों पर चुनाव

कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।

गोवा में यहां मतदान

उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।

जम्मू-कश्मीर

अनंतमाग-राजौरी।

यहां भी मतदान

Leave a Reply

error: Content is protected !!