Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मेरठ में चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, घर के पास मिली दोनों की लाश. - श्रीनारद मीडिया

मेरठ में चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, घर के पास मिली दोनों की लाश.

मेरठ में चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, घर के पास मिली दोनों की लाश.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को दिन निकलते ही डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। भावनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में चाची और भतीजे की गोली लगी हुई लाश घर के पास पड़ी मिली। मृतकों की शिनाख्त गुड्डू (23)और गुलशन (38) के रूप में हुई।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

गुड्डू के घर के बराबर में बिटौरे रखे हुए हैं, जिनके पास दोनों डेडबॉडी मिली हैं। चाची के माथे पर और भतीजे की कनपटी पर गोली लगी हुई है। पुलिस ने मौके से पिस्टल की मैगजीन बरामद की है, लेकिन पिस्टल नहीं मिल पाई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूरे मामले में पुलिस दोनों परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है।

आगरा-कानपुर हाईवे पर एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र स्थित शाहदरा फ्लाईओवर पर गुरुवार को दिनदहाड़े दुराचार पीड़िता की हत्या का प्रयास हुआ। बाइक सवार हमलावरों ने उस कार पर गोलियां चलाईं, जिसमें पीड़िता सवार थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित मुकदमा वापसी का दबाव बना रहा है। आरोपित युवक और पीड़िता दोनों मैनपुरी के निवासी हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम मैनपुरी रवाना की गई है।

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने वर्ष 2020 में ताजगंज थाने में दुराचार और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में बेवर निवासी राहुल और उसके रिश्तेदार नामजद थे। पुलिस ने राहुल को जेल भेजा था। पहले वह युवती का दोस्त हुआ करता था। प्रेम में फरेब का मामला दुराचार के मुकदमे तक पहुंचा था। शादी से इनकार पर यह नौबत पैदा हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़िता दिन में मैनपुरी से दवा लेने के लिए देहली गेट आ रही थी। कार में सवार थी। शाहदरा फ्लाईओवर पर एक बाइक कार के बराबर में आ गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अचानक कार के दरवाजे पर ऐसा लगा किसी ने कुछ मारा है। वह घबरा गई। देखा तो बाइक सवार के हाथ में तमंचा था। गोली चली थी। वह सीट पर लेट गई। एक गोली और चली। कार की एक खिड़की का शीशा तोड़ती हुई दूसरी ओर से पार निकल गई। शोर मचाने पर चालक ने गाड़ी दौड़ा दी।

बाइक सवारों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन बाद में गायब हो गए। पीड़िता सीधे थाने पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तत्काल राहुल और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में मैनपुरी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गाड़ी पर गोली का निशान है। शीशा भी टूटा हुआ है।

दस दिन में दूसरी बड़ी वारदात
आगरा-कानपुर हाईवे पर दस दिन में यह दूसरी बड़ी वारदात है। पुलिस की मुश्तैदी और गश्त पर सवाल उठ रहा है। 29 मार्च की शाम झरना नाला के जंगल में पति के सामने महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। गुरुवार को एक दुराचार पीड़िता की हत्या का प्रयास हुआ। गनीमत रही कि पीड़िता को गोली नहीं लगी। उसकी जान भी जा सकती थी। घटना से युवती सहम गई। थाने में काफी देर तक वह यह बताने की स्थिति में नहीं थी कि कहां रहती है। कहां जा रही थी। गाड़ी का चालक भी खौफ के मारे कांप रहा था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!