Raghumathpur: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संघ सेवक अभियान की हुई शुरुआत

Raghumathpur: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संघ सेवक अभियान की हुई शुरुआत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

पश्चिमी मंडल कार्यालय चकरी में बैठक के बाद अभियान की हुई शुरुआत

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत भाजपा के पश्चिमी मंडल कार्यालय चकरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। मंडल के इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संघ सेवक अभियान की शुरुआत की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद जे पी पांडे ने कहा की प्रत्येक मंडल के अंदर प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथों पर स्वयं सेवकों की नियुक्ति की जाएगी। जो कोरोना के समय स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे। जिसके लिए स्वयंसेवकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया गया।

शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पटेल ने कहा कि मंडल में संशोधित कार्यसमिति की बैठक हुई है सभी पदाधिकारीगण उत्साह से लबरेज हैं तथा आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी लोग एकजुट होकर काम करेंगे।

इस बैठक में मंडल महामंत्री विजय श्रीवास्तव, महामंत्री कमल किशोर, उपाध्यक्ष विनोद पांडे, युवा के अध्यक्ष रतन सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अध्ययन आध्यानंद दुबे, चकरी शक्ति केंद्र प्रमुख गोपाल पांडे, अनुसूचित जाति के महामंत्री व्यास राम, देव आनंद, ओम नाथ, बाहरण राम सहित महिला की मंडल अध्यक्ष शिव कुमारी अपनी महिला सदस्यों के साथ में उपस्थित रही।

यह भी पढ़े

पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव किया बरामद

मशरक में 13 साल से खाट पर पड़े विकलांग ने ट्राई साइकिल के लिए लगाई गुहार

बरवाघाट बाजार पर सामान खरीदने गये युवक को जमकर पीटा

साइबर संचालक ने ऑन लाइन प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन  में  डाला अपना खाता

Leave a Reply

error: Content is protected !!