भगवानपुर हाट में आठ हजार मैट्रिक टन धान खरीदने का है लक्ष्य

भगवानपुर हाट में आठ हजार मैट्रिक टन धान खरीदने का है लक्ष्य
एक हजार मैट्रिक टन धान की अब तक खरीदारी हुई है ।
धान बेचने के लिए किसान 31 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट , सीवान (बिहार):

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में सहकारिता के द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य चल रहा है।जिसमे प्रखंड में आठ हजार मैट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 11 पैक्स व एक व्यापार मंडल के द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू किया गया है।

जिसमे एक हजार मैट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति हो गई है।इसकी जानकारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजन कुमार ने दी। उन्होंने ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 16 सौ से अधिक किसानों के द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तथा अन्य किसानों के द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे है।उन्होंने बताया कि ग्रेड 01 के धान के लिए सरकार ने 1960 रुपया प्रति क्विंटल ग्रेड 02 के धान के 1940 रुपये प्रति क्विंटल दर तय है।जिसमे किसान 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान को बेच सकते है।

उन्होंने ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के उपरांत किसान के खाता में आरटीजीएस के माध्यम से पैसा भेजने की व्यवस्था किया गया है।जिससे किसानों के खाते में दो से चार दिनों में राशि उपलब्ध हो जाएगी ।

उन्होंने बताया कि बिठुना,शंकरपुर,सहसराँव,बलहा एराजी,विलासपुर, दक्षिणी साघर सुल्तानपुर,ब्रह्मस्थान, बिलासपुर, गोपालपुर,उतर साघर सुल्तानपुर,मिरजुमला पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति की जा रही है।उन्होंने ने बताया किसान अपना धान बेचने के लिए 31 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन करा कर 15 फरवरी 2022 तक अपना धान बेच सकते है।

यह भी पढ़े

एकमा में प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला सह विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई आयोजित

भिखारी ठाकुर के 135वें जयंती समारोह में भोजपुरिया प्रदेश बनाने की उठी मांग

मध्य व उच्च विद्यालयों का होंगा मूल्यांकन

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के विवादित बयान पर मशरक में पुतला दहन कर जताया विरोध

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!