क्या जल्द खत्म होगा नूपुर शर्मा का निलंबन?

क्या जल्द खत्म होगा नूपुर शर्मा का निलंबन?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि नूपुर शर्मा ने पिछले महीने एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी की थी। कहा जा रहा है कि इन्हीं बयानों के कारण कानपुर में हिंसा भी भड़की थी। समाजवादी पार्टी ने तो भाजपा से कार्रवाई की मांग भी की थी।

वहीं, रविवार दोपहर बाद भाजपा ने विवादित बयानों के चलते कार्रवाई करते हुए नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। उधर, पार्टी ने दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड नवीन जिंदल को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नवीन जिंदल पर भी विवादित बयान देने का आरोप है।

उधर, रविवार देर शाम नूपुर शर्मा ने विवादित बयान और टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने ट्वीट किया है कि अगर वे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं तो मैं अपने शब्दों को वापस लेती हूं। इसके बाद माना जा रहा है कि नूपुर शर्मा का निलंबन आगामी समय में वापस भी हो सकता है।

यहां पर बता दें कि पिछले महीने (मई) एक टेलीविजन न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सख्ती दिखाने के चंद घंटे बाद ही भाजपा नेता नूपुर शर्मा पर बड़ी कार्रवाई की गई।  भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा की प्राथमिक सदस्यता रद कर दी।

इस बीच उन्होंने माफी भी मांग ली है। नूपुर शर्मा ने ट्वीट किया है कि अगर वे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं तो मैं अपने शब्दों को वापस लेती हूं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा उनकी प्राथमिक सदस्यता आने वाले दिनों में बहाल कर सकती है।

वहीं, दूसरे और अन्य नेता नवीन जिंदल पर भी बड़ी कार्रवाई करते उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। दोनों पर विवादित बयान और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप काफी दिनों से लग रहे थे। नवीन जिंदल  6 साल के लिए भाजपा से निकाला गया है तो नूपुर शर्मा की प्राथमिक सदस्यता रद की गई है।  आरोप है कि नूपुर शर्मा ने एक टेलीविजन न्यूज चैनल के दौरान डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था।

उधर, अन्य नेता पर कार्रवाई को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नवीन कुमार जिंदल ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि आपकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल समाप्त की जाती है और आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

पाकिस्तान में भी उठी थी नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली तक सीमित नूपुर शर्मा पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के बाद कट्टरपंथी मुश्लिमों के निशाने पर आ गई थीं। देश के साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ गिरफ्तारी की भी बात उठी थी।

दरअसल, न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी एक घटना का जिक्र मजाकिया अंदाज में किया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पाकिस्तान में भी नूपुर शर्म को गिरफ्तार करने को लेकर मुहिम चलाई जा गई थी।

गौरतलब है कि रजा एकेडमी ने ट्वीट करके नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मुहिम चलाई थी। उन्होंने #ArrestNupurSharma टैग चलाया था और लोगों से अपील की थी कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस हैशटैग के साथ अपना विरोध दर्ज कराएं। इसके बाद पाकिस्तान में भी #ArrestNupurShamar टैग चलाया गया था।

गौरतलब है कि पैगंबर साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज की है। यह मामला एक मुस्लिम सामाजिक संस्था रज़ा एकेडमी की शिकायत पर दर्ज की गई है।

नूपुर शर्मा बयान का चारों तरफ विरोध होने पर रविवार को भाजपा ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि वह सभी धर्मों सम्मान करती है और किसी भी धर्म की बेइज्जती के सख्त खिलाफ है। भाजपा के प्रवक्ता अरुण सिंह ने कहा कि किसी मज़हब या संप्रदाय के खिलाफ अपमान करने वाले किसी भी बयान या फिर विचारधारा के खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा इस तरह के लोगों को बढ़ावा नहीं दे सकती।

जानिये- कौन हैं नुपूर शर्मा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ से अपनी राजनीतिक शुरू करनी वाली तब चर्चा में आईं, जब उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा गया। इसके चलते वह अचानक ही भारतीय राजनीति में लाइमलाइट में आ गई।

वहीं, नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को कोई चुनौती तो नहीं दे पाईं और बुरी तरह चुनाव हार गईं, लेकिन उन्होंने अपने बोलने के अंदाज से लोगों को प्रभावित किया। धीरे-धीरे उनका कद बढ़ता गया और  नूपुर निलंबित होने से पहले तक भाजपा दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य थीं।

  • नूपुर शर्मा वर्ष 2008 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रही।
  • 2010 में नूपुर छात्र राजनीति के बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुईं।
  • इसके बाद नुपूर शर्मा को भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
  • उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनामिक्स से पढ़ाई की है।
  • इसके अलावा, नूपुर पेशे से वकील भी हैं।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!