Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राष्ट्रपति चुनाव के NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सुरक्षा, मंदिर में जाकर लगाई झाड़ू - श्रीनारद मीडिया

राष्ट्रपति चुनाव के NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सुरक्षा, मंदिर में जाकर लगाई झाड़ू

राष्ट्रपति चुनाव के NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सुरक्षा, मंदिर में जाकर लगाई झाड़ू

श्रीनारद मीडिया,  सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के अगले ही दिन द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध करा दी गई है. आदिवासी नेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू की सुरक्षा में केंद्र सरकार के निर्देश पर सीआरपीएफ के कमांडो अब 24 घंटे तैनात रहेंगे. बुधवार को मुर्मू ओडिशा के एक शिव मंदिर में गईं और पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू भी लगाई.

बीजेपी की अगुआई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने मंगलवार को द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था. इससे कुछ घंटे पहले ही विपक्षी दलों की तरफ से यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान किया गया था. यशवंत सिन्हा पहले बीजेपी के ही नेता थे, लेकिन बाद में उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली. यशवंत सिन्हा के प्रचार को धार देने के लिए विपक्षी दलों की तरफ से एक कैंपेन कमिटी बनाई गई है. इसकी पहली बैठक आज बुधवार को होगी.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 64 वर्षीय एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह ओडिशा के मयूरभंज जिले में रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना की. उन्होंने झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई भी की. द्रौपदी मुर्मू का जन्म आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में ही हुआ था. वह आदिवासी पूजा स्थल जहिरा भी गईं.

 

 

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने द्रौपदी मुर्मू को वीआईपी प्रोटेक्शन देने का निर्देश जारी किया. मुर्मू को संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी देने का फैसला किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, अब सीआरपीएफ के 14 से 16 जवान हर वक्त उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. रायरंगपुर में मुर्मू के घर की भी सुरक्षा अब यही संभालेंगे.

द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा था, “द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है. उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है. मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश के लिए एक महान राष्ट्रपति सिद्ध होंगी.” द्रौपदी मुर्मू ने बताया था कि उन्हें टीवी के जरिये जानकारी मिली कि उन्हें राजग की ओर से देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है. मुझे इस अवसर की उम्मीद नहीं थी. मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं. मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा.

यह भी  पढ़े

मेरे जिंदगी में आशा की ज्योत प्रज्वलित कर रहा योग!

रघुनाथपुर ब्लॉक कैम्पस में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का लगा शिलापट्ट जमीन के अंदर दबते जा रहा 

बिहार के सभी बांधों और बराजों की निगरानी अब राज्य बांध सुरक्षा संगठन करेगा

महाराष्ट्र में सियासी संकट चरम पर कैसे पहुंच गया है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!