बिहार के सभी बांधों और बराजों की निगरानी अब राज्य बांध सुरक्षा संगठन करेगा

बिहार के सभी बांधों और बराजों की निगरानी अब राज्य बांध सुरक्षा संगठन करेगा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के सभी बांधों और बराजों की निगरानी अब राज्य बांध सुरक्षा संगठन (एसडीएसओ) करेगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग ने 56 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बनायी है। हाल ही इसका गठन किया गया है। यह टीम बांधों व बराजों का निरीक्षण, रखरखाव और निगरानी करेगी। इन बांधों व बराजों की संपूर्ण देखरेख की जिम्मेवारी इसी टीम के पास होगी।

केन्द्रीय रूपांकण, शोध एवं गुण नियंत्रण के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में यह टीम काम करेगी।एसडीएसओ के पास सूबे के 27 बांधों और 5 प्रमुख बराजों की संपूर्ण निगरानी की जिम्मेवारी होगी। दरअसल, भारत सरकार ने केन्द्रीय बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत एसडीएसओ का गठन करने को कहा था। यह अधिनियम पिछले साल 30 दिसंबर को अधिसूचित किया गया। इसके 180 दिनों के अंदर एसडीएसओ का गठन करना अनिवार्य था।

लिहाजा 30 जून तक बिहार को एसडीएसओ बना लेना था। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार ने अपने बांधों व बराजों की निगरानी के लिए नए सिरे से एसडीएसओ का गठन किया है।केन्द्र सरकार ने पूरे देश में बांधों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए बांध सुरक्षा विधेयक 2018 के तहत सभी राज्यों को बांधों-बराजों की देखभाल के लिए अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाने को कहा है।

बड़े बांधों की संख्या के हिसाब से इस समय भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका और चीन के बाद इसका स्थान है। भारत में 5254 बड़े बांध हैं, जबकि 447 निर्माणाधीन हैं। इनमें से 75 फीसदी बांध 25 वर्ष, जबकि 164 बांध 100 वर्ष से अधिक पुराने हैं।

यह भी पढ़े

महाराष्ट्र में सियासी संकट चरम पर कैसे पहुंच गया है?

द्रौपदी मुर्मू को NDA ने बनाया राष्ट्रपति की कैंडिडेट

एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू होंगी–जगत प्रकाश नड्डा

पिंकाथन  सीवान के महिलाओं ने अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर किया योग

Leave a Reply

error: Content is protected !!