Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
चौकीदार ने आर्केस्ट्रा गर्ल्स पर नोट लुटाए,क्यों? - श्रीनारद मीडिया

चौकीदार ने आर्केस्ट्रा गर्ल्स पर नोट लुटाए,क्यों?

चौकीदार ने आर्केस्ट्रा गर्ल्स पर नोट लुटाए,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

चोर पकड़ने गई पुलिस पर पत्नी ने किया पथराव

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

छपरा में खैरा थाना के एक चौकीदार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि वह शादी पार्टी में नर्तकियों पर रुपए लुटा रहा है। साथ ही पिस्टल भी लहरा रहा है। इस चौकीदार का नाम पिंटू कुमार मांझी है। वह खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर मोहम्मद पट्टी गांव के निवासी सुरेश माझी का बेटा है।

वीडियो के बारे में पूछे जाने पर पिंटू कुमार मांझी ने बताया कि दो दिन पहले मेरे भाई का तिलक समारोह था। उसमें ही ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम था। इसी में एन्जॉय करने के दौरान नर्तकी के साथ प्लास्टिक का कट्टा लहराए थे। इधर मामले में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

चोर पकड़ने गई पुलिस पर पत्नी ने किया पथराव

शेखपुरा में मवेशी चोरी के आरोप में 10 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर उसकी पत्नी ने पथराव कर दिया। इससे आरोपी पुलिस के छूट गया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों ने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार, एएसआई सुजान अली और जिला पुलिस बल का एक जवान संजीत कुमार घायल हो गए। घटना बीती रात शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव में हुई।

हालांकि बाद में थानाध्यक्ष ने थाना से अतिरिक्त पुलिस बलों के अलावा पुलिस बल को बुलाकर आरोपी उदय यादव के घर की नाकेबंदी कर आरोपी और उसकी पत्नी रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अंबारी गांव के स्व. अशोक महतो की विधवा मंती देवी की एक कीमती दुधारू मवेशी की चोरी पिछले साल अगस्त में हो गई थी। इस चोरी के मामले में चोर की पहचान बरबीघा प्रखंड के गंगटी गांव निकट सड़क पर संचालित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर उदय यादव के रूप में हुई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त चोरी के मामले में फरार आरोपी के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह घर पर आया हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची। इसी बीच आरोपी की पत्नी अचानक उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम पीछे हट गई और महिला पति को पुलिस से छुड़ाने में सफल हो गई। उसके बाद पति पत्नी दोनों मिलकर पुलिस पर पथराव करने लगे। बाद में थाना से अतिरिक्त महिला और पुरुष पुलिस बल को बुलाकर दंपती को गिरफ्तार किया जा सका। गिरफ्तार दंपति के विरुद्ध अलग से पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर पुलिस कर्मियों को घायल करने की एक FIR दर्ज की गई है। गिरफ्तार दंपति को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!