Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक की खबरें :  जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने को आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण आयोजित - श्रीनारद मीडिया

मशरक की खबरें :  जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने को आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण आयोजित

 

मशरक की खबरें :  जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने को आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी परिसर में बुधवार को जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने को लेकर आंगनवाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।

 

प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी सेविका जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में जागरूक हो जाएं। सेविकाएं अपने अपने पोषक क्षेत्र में पंचायत सचिव को सूचना देकर 21 दिनों के अंदर जन्म मृत्यु का लेखा जोखा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

वर्णित समय के अंदर जो सेविकाएं जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में लापरवाही बरतेंगी तो उन पर कारवाई होंगी। वही पोषक क्षेत्र में किसी का जन्म या मृत्यु होती है तों 21 दिनों के अंदर उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। यह जरूर ध्यान रखें कि पोषक क्षेत्र के अंतर्गत अगर किसी का जन्म या मृत्यु होती है तों उसका प्रमाण पत्र आंगनवाड़ी सेविका के द्वारा निर्गत किया जाना है।

अगर बच्चे का जन्म अस्पताल या ननिहाल में होता है तों उसका जन्म प्रमाण पत्र वहां से निर्गत होगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी की मौत यदि पोषक क्षेत्र से बाहर होती है तों प्रमाण पत्र वहां से निर्गत होगा। वही सभी ध्यान देंगी कि किसी का जन्म या मृत्यु के 21 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन करना है 21 दिन के बाद रजिस्ट्रेशन पंचायत स्तर पर होंगा।

 

राजस्व कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत,राजद विधायक ने दिया सांत्वना

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया उज्जैन टोला गांव में राजस्व कर्मचारी की हदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक चैनपुर संकुल सेवी शिक्षक मुकुल कुमार सिंह के पिता राजस्व कर्मचारी दूधनाथ सिंह थें।

असामयिक निधन पर बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केदारनाथ सिंह ने संवेदना व्यक्त की उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।

वही शोक व्यक्त करने वालों में बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह,शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह, शिक्षक नेता कुमार प्रमोद, अरविंद कुमार सिंह,संजीत कुमार,संजय कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा शोक प्रकट किया गया।

यह भी पढ़े

केन्द्रीय बजट में 2023-24 में क्या खास 

आस्था, श्रद्धा के साथ हंसी की बही त्रिवेणी

यूपी की अब तक के खास समाचार  

मशरक की खबरें :  दहेज में नगदी के लिए विवाहिता से मारपीट, बचाने गये पिता भी घायल

अभिमन्यु सिंह पटेल को भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!