Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार: हमारा अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं नीतीश-संतोष सुमन - श्रीनारद मीडिया

बिहार: हमारा अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं नीतीश-संतोष सुमन

बिहार: हमारा अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं नीतीश-संतोष सुमन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में विपक्षी एकता के लिए 18 दलों की बैठक बुलाई है। बैठक से 10 दिन पहले मंगलवार को बिहार की महागठबंधन सरकार से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया।

HAM के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन ने नीतीश कुमार को इस्तीफा भेज दिया है। सरकार ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सुमन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री थे। बिहार में पार्टी के 4 विधायक हैं। इधर, इस्तीफे के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार करने की चर्चा है। दो नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

इस बीच जदयू विधायक रत्नेश सदा सीएम हाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, सीएम हाउस जाने से पहले कहा कि जीतनराम मांझी ने मुसहर समाज को बर्बाद कर दिया है।

इस्तीफा देने के बाद संतोष सुमन ने कहा- नीतीश कुमार हमारा अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं। वे हमारी पार्टी HAM का विलय अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में करवाना चाहते हैं।

पार्टी बचाने के लिए हमने इस्तीफे का विकल्प चुना है। अभी हम सरकार से अलग हुए हैं, महागठबंधन से नहीं। महागठबंधन में रखना है या नहीं, यह लालू और नीतीश तय करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मांझी के NDA में जाने की चर्चा है।

एक कार्यक्रम में जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ।
एक कार्यक्रम में जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ।

इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, कैबिनेट की 11:30 बजे होने वाली मीटिंग का समय बढ़ाकर शाम 4:30 बजे कर दिया गया।

NDA में जाने पर अभी फैसला नहीं
NDA में जाने के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा- इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल हम महागठबंधन के साथ हैं। हम तो रहना चाहते हैं, लेकिन बड़ी पार्टियां जदयू और आरजेडी हम को नहीं रखना चाहती हैं।

नीतीश कुमार के मनाने और समझाने की बात तो तब होती है जब आपका अस्तित्व रहे, इसलिए हमने पार्टी को चलाने के लिए अलग होने का फैसला लिया है। जब नीतीश कुमार से हमारी आखिरी मीटिंग हुई, उससे पहले भी हमारे सामने प्रस्ताव रखा गया था। जब एक बार इस्तीफा दे दिया तो फिर वापस लेने की बात कहां है।

अब कैबिनेट का होगा विस्तार
इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। दोनों में चर्चा हुई। फिर सरकार में शामिल सभी दलों की मीटिंग बुलाई गई। इसमें SC-ST कल्याण विभाग का प्रभार किसे दिया जाए, उस पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और जदयू के कोटे से मंत्री बनाए जाएंगे। संतोष सुमन की जगह रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जा सकता है। रत्नेश सदा मांझी समाज से आते हैं। वह सहरसा के सोनवर्षा से जदयू विधायक हैं।

इस्तीफे पर JDU और RJD ने क्या कहा?
संतोष सुमन के इस्तीफे पर JDU और RJD का बयान आया है। JDU की मंत्री लेशी सिंह ने कहा- नीतीश जी ने जीतन राम मांझी को CM बनाया था। ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा- पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। कैबिनेट में नहीं रहने का फैसला उनका है। 2015 में भी कई बार इधर-उधर हुए थे, फिर लौट कर आए। वो उन्हीं लोगों के पास जाना चाहते हैं जिन्होंने उनके मंदिर जाने के बाद उसे धुलवाया था।

महागठबंधन में अनदेखी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोग हटते हैं तो अनदेखी का आरोप लगाते हैं। अब तक कैबिनेट में थे तो अनदेखी नहीं हो रही थी क्या? जन्नत का रास्ता किसने-किसको दिखाया है, ये हम नहीं जानते हैं क्या?

लालू जी की कृपा से संतोष सुमन विधान परिषद के सदस्य बनेंः शिवानंद

संतोष सुमन के इस्तीफे पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि इस्तीफा किसको दिया जाता है। यह जीतन बाबू ने सुमन को शायद नहीं बताया। विजय कुमार चौधरी को इस्तीफा देने का क्या मतलब था। जीतन बाबू ‘चौबे’ से ‘छब्बे’ बनने के चक्कर में ‘दूबे’ भी नहीं बन पाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव हारने के बाद लालू जी की कृपा से संतोष सुमन विधान परिषद के सदस्य हैं। उसी हैसियत से नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य भी थे। जीतन बाबू की बेचैनी की वजह दूसरी है।

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन का हाल यही हुआ है सब बिछड़े बारी-बारी। महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिस तरह का उन पर दबाव बनाया जा रहा था, इससे तंग आकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार विपक्षी दलों को इकट्‌ठा करने के लिए 23 जून को बैठक कर रहे हैं। यहां खुद जो उनके साथ हैं उनका साथ छोड़ रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि जीतन राम मांझी कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लेते हैं। संतोष मांझी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है, ये उनका अंदरूनी निर्णय है। पिछले दिनों उन्होंने दलितों के दमन-उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाई थी। इस पर महागठबंधन के नेताओं ने ध्यान नहीं दिया। ये लोग जीतन राम मांझी को इस्तेमाल करते रहे।

चौधरी से मिलने गए थे मांझी और दे दिया इस्तीफा
जीतन राम मांझी मंगलवार को अचानक वित्त मंत्री और सीएम नीतीश के नजदीकी विजय चौधरी के आवास पहुंचे। मांझी के साथ बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन भी थे। दोनों ने विजय चौधरी से लगभग आधे घंटे तक बात की।

मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने कहा है कि विजय चौधरी नीतीश कुमार के करीबी हैं। नीतीश कुमार ने कहा है कि मांझी की हर परेशानियों को विजय चौधरी देखेंगे। इसलिए अपनी परेशानी बताने गए थे।

महागठबंधन छोड़ बीजेपी के पाले में जाने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा है कि बीजेपी ऐसा चाहती है तो उनका शुक्रिया। अभी हम महागठबंधन के साथ हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!