लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या,मचा हड़कंप

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या,मचा हड़कंप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

उतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वही पुलिस ने मौके से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद कर ली है  और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। DCP राहुल राज ने बताया कि रात में मंत्री के बेटे के घर पर 6 लोग आए थे। जिसमें अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम और बाबा रहते हैं। जहा देर रात तक खाना पीना चला। इसके बाद उनके बीच झड़प हुई। इसी दौरान भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। युवक के सिर में चोट के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है वही केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा ये तो जांच का विषय है की क्‍या घटना हुई है। मुझे जब पता चला तो मैनें कमिश्नर साहब को फोन कर घटना की सूचना दी। शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। जो सच होगा वो सामने आएगा। बेटे विकाश की पिस्टल से गोली मारे जाने की बात पर उन्‍होंने कहा की जांच के बाद सब सच सामने आ जाएगा।

जब घटना हुई तो दिल्ली में थे विकास
वही केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि घटना के समय विकास किशोर उर्फ आसू दिल्ली में थे। विधायक बीमार थीं। वह अस्पताल में भर्ती है। इस लिए विकास कल ही दिल्ली चले गए थे।

परिवारीजन के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मैं परिवारीजन के साथ हूं। जैसे ही मुझे घटना की जानकारी हुई तत्काल पुलिस कमिश्नर को फोन कर सूचना दी। विनय श्रीवास्तव करीब छह साल से हमसे परिचित है। उसका आनाजाना था, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस अपनी जांच कर ले। जांच के बाद सारा कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

शराब पीने से 2020 में हुई थी बेटे आकाश की मौत
आपको बता दें कि अक्‍टूबर 2020 में सांसद कौशल किशोर के बड़े बेटे आकाश किशोर उर्फ जैवी का निधन हो गया था। आकाश किशोर को किडनी की समस्या से परेशान थे।

पत्नी विधायक…विवादों से भरी रही पारिवारिक जिंदगी
कौशल किशोर का पारिवारिक जीवन विवादों से भरा रहा है। इनके बेटे आकाश किशोर का निधन नशे की लत के चलते अक्टूबर, 2020 में हो गया। आकाश को नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था, उसकी शादी भी कराई गई थी पर हालात नहीं सुधरे थे।बाद में कौशल किशोर ने ट्वीट करके कहा था, “मैंने एक गलती करके अपने नशा करने वाले लड़के की शादी कर दी, जिसकी वजह से आज मेरी बहू विधवा हो गई। अब कोई और लड़की विधवा न हो, इसलिए अपनी लड़कियों की शादी किसी भी नशा करने वाले व्यक्ति से न करें, चाहे वह कितने बड़े पद, पोस्ट पर हो और चाहे कितना ही वह अमीर हो।”

कौशल किशोर का राजनीतिक सफर….
कौशल किशोर लखनऊ की सुरक्षित सीट मोहनलालगंज से लगातार दूसरी बार सांसद हैं। वह 6 बार विधानसभा का चुनाव हारे हैं। साल 2013 में बीजेपी में शामिल होने से पहले इन्होंने राष्ट्रवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नाम से एक पार्टी बनाई थी।कौशल किशोर एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते रहे। पहला चुनाव साल 1989 में लखनऊ महिलाबाद (सुरक्षित सीट) से बतौर निर्दलीय लड़ा था। इसमें 1800 वोट पाकर हार गए। साल 1991 और 1993 का चुनाव भी हारे।

यह भी पढ़े

टॉप टेन लिस्ट में शामिल अपराधी विक्की यादव गिरफ्तार

पेट्रोल पंपों को निशाना बनाने वाले लुटेरा गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 3 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

मोतिहारी पुलिस वारदात को अंजाम देने से पहले  बदमाशों को दबोचा, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

पुलिस ने 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूट के पैसे से बनवायी थी सोने की चेन

काम करेंगे DSP की..सैलरी रहेगी इंस्पेक्टर की:बिहार पुलिस में ASI से DSP के 64 प्रतिशत पद खाली; भरने के लिए निकाला ये फॉर्मूला

अमरनाथ यात्रा:62 दिन में करीब साढ़े 4 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा पहुंचे

स्थानीय निकाय में OBC आरक्षण,कहाँ?

दहेज लोभियों  ने विवाहिता की हत्‍या कर साक्ष्‍य को मिटाया

वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में B20 की क्या भूमिका है?

रक्षा बंधन के दिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति नहीं होने से दिखी उदासी

Leave a Reply

error: Content is protected !!