भगवानपुर का दीपक नेशनल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत देश में जिले का नाम रौशन किया

भगवानपुर का दीपक नेशनल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत देश में जिले का नाम रौशन किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

कांस्य पदक के साथ दीपक शर्मा

सारण जिले के भगवानपुर हाअ प्रखंड क्षेत्र के बनकट गांव के त्रिगुन शर्मा का पुत्र दीपक शर्मा ने महाराष्ट्र के श्री शिव छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पुणे में आयोजित दो दिवसीय 5वीं नेशनल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीत कर देश में जिले का नाम रौशन किया है।

दीपक लगातार दूसरा बार नेशनल मेडल जीता है।इससे पहले 2019 में सिल्वर,2023 में हरियाणा को 23-7 से पराजित कर बिहार को कांस्य पदक दिलाया है।दीपक ने बताया बिहार सरकार द्वारा 21 दिनों का कैंप पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स क्म्पलेक्स पटना में लगाया गया था।बिहार सरकार द्वारा सभी आठ खिलाड़ियों को किट दिया गया था।

जिसके लिए सभी खिलाड़ियों ने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया और बिहार व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन को भी धन्यवाद दिया।वही कांस्य पदक जीतने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खुशी है।कांस्य पदक जीतने पर इनके पिता त्रिगुन शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की दीपक का रग्बी के प्रति लगाव होने के कारण दिव्यांगता कभी आड़े नहीं आया है।

रग्बी के जुनून के आगे दिव्यंगता को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता है।जिसका नतीजा है की लगातार तीसरी बाद नेशनल मेडल जीत बिहार का देश में नाम रौशन किया है।जीत पर बधाई देने वाले में अशोक कुमार शर्मा,विजय शर्मा,दिनेश शर्मा,संत नागमणि,देवानंद राम,मनोज सहनी आदि शामिल है।

यह भी पढ़े

डॉ विजय कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के बनाए गए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

भारत की विदेश नीति में G20 का महत्त्व!

सुबह गश्ती के दौरान पुलिस ने बैगन आर गाड़ी, बाइक के साथ 480 लीटर देशी शराब बरामद किया 

सबसे महत्वपूर्ण क्षण था G20 का सफल आयोजन- राजीव चंद्रशेखर

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पटना में सीवान जिले के 22 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

दरौली पुलिस ने  वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड पिस्टल के साथ मोटरसाइकिल सहित अपराधी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!