सोये अवस्था में सिर में गोली मारकर पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या

सोये अवस्था में सिर में गोली मारकर पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां रात्रि में गोली मारकर पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या कर दी गयी है। घटना सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा पंचायत के चैनपुर टोला गांव की है। मृतक की पहचान स्व शंकर सिंह के पुत्र गणेश सिंह के रूप में की गयी है। गणेश सिंह दो बार वार्ड के सदस्य भी रह चुके है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात्रि में सभी लोग खाना-पीना खाकर सो गये। गणेश सिंह अपने दो पुत्रों के साथ घर के बाहर सोये थे। सुबह में सभी लोग जग गये ।लेकिन गणेश सिंह नहीं जगे तो परिजनों ने देखा कि सिर से खून निकल रहा है। जिसके बाद आनन-फानन में मढौरा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सोये अवस्था में ही अपराधियों ने सिर में नजदीक से सटाकर गोली मारी है।lगोली आर-पार हो गयी है। घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची मढौरा थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें : प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहुत

भारत में LGBTQ अधिकार और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला

एक कृषक कि खोज साइटिका के मरीजों में ला रही हैं ख़ुशी!

पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने किया धरना प्रदर्शन

मांझी की खबरें : ताजपुर में माँझी सिसवन मुख्य मार्ग पर बने अवैध अतिक्रमण हटेगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!