Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरे: आंगनबाड़ी के सेविका तथा सहायिका द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरे: आंगनबाड़ी के सेविका तथा सहायिका द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक

सिसवन की खबरे: आंगनबाड़ी के सेविका तथा सहायिका द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सुगहि गांव में मारपीट के दौरान एक महिला हुई घायल

कन्हौली गाँव में छह नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान,बिहार

सिसवन प्रखंड के बघौना गांव में आंगनबाड़ी के सेविका तथा सहायिका द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक। सिसवन प्रखंड के बघौना गांव में आंगनबाड़ी के सेविका एवं सहायिका द्वारा मतदाताओं को मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया तथा उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

सीवान जिले में सिसवन थाना क्षेत्र के सुगहि गांव में मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सुगहि गाव निवासी बृजमोहन ठाकुर की पत्नी मुनी देवी के रूप में हुआ है।घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई ।

कन्हौली गाँव में छह नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

सीवान जिले में हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गाँव में जमकर लाठी, डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां उक्त सभी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर करवाया गया। मामला पूर्व का विवाद से जुड़ा हुआ है। वही इस मामले में एक पक्ष के राजेन्द्र यादव के पत्नी शिवकली देवी ने स्थानीय थाने में छह नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि उक्त तिथि को उक्त समय में अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी संदीप यादव, ममता देवी, पूनम कुमारी, सुमन कुमारी, मनन यादव, जितेश यादव सहित छह अज्ञात ने अपने-अपने हाथों में धड़ाधड़ हथियार, लाठी, डंडा व पिस्टल से लैस होकर मारपीट करने लगा। वही मुझे मार खाते देख बचाने आई मेरी दो बेटी यथा मनीषा कुमारी तथा नेहा कुमारी को भी उपरोक्त दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

जिससे हाथ, पैर, पीठ व आंख पर गंभीर चोटे लगी है। वही हम सभी घायल अवस्था में गिर रहे। तभी मेरे गले से सोने की चेन एवं नगद 5 हजार रुपए उपरोक्त दबंगों ने छीन लिया। वही जाते वक्त जान मारने की धमकी भी दी। इस मामले थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हसनपुरा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मध्य विद्यालय सरैया हिंदी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरंडा हिंदी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा उनकी जीवनी के बारे में उपस्थित बच्चों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहे कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक का जन्म 304 ई. पू वर्तमान बिहार के पाटलिपुत्र में हुआ था।

सम्राट बिंदुसार के पुत्र और मौर्य वंश के तीसरे राजा के रूप में जाने गए थे। चन्द्रगुप्त मौर्य की तरह ही उनका पोता भी काफी शक्तिशाली था। पाटलिपुत्र नामक स्थान पर जन्म लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य को पुरे अखंड भारतवर्ष में फैलाया और पुरे भारत पर राज किया। अशोक को अपने जीवन में बहुत से सौतेले भाइयों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। लेकिन थोड़ा ही बड़ा होने के बाद अशोक की सैन्य कौशल देखने को मिलने लगी थी। उनके युद्ध कौशल को और अधिक निखार देने के लिए शाही प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई थी।

इस प्रकार से अशोक को काफी कम आयु में तीरंदाजी के साथ अन्य जरुरी युद्ध कौशलों में काफी अच्छी महारत मिल चुकी थी। इसके साथ ही वे उच्च कोटि के शिकारी भी थे। उनके द्वारा एक छड़ी से शेर में मारने की कला का भी वर्णन मिलता है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मौर्य शासन के अवन्ति में होने वाले दंगों को रोकने को भेजा गया था।

विद्यालयों में सम्राट अशोक के जीवनी पर प्रकाश डाला गया

रघुनाथपुर प्रखंड के सरकारी गैर सरकारी विद्यालय सहित कई जगहों पर मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती।  रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों सहित कई जगहों पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने सम्राट अशोक के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बारे में लोगों को जानकारी दी।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!