मशरक की खबरें: मैट्रिक व इंटर में पास छात्रों को विधार्थी सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

मशरक की खबरें: मैट्रिक व इंटर में पास छात्रों को विधार्थी सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण, बिहार


सारण में मशरक के दुरगौली पंचायत के दुरगौली चकिया गांव में पंचायत स्तर पर के गांवों में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के सम्मान में विधार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम दुरगौली मुखिया निकी देवी के तरफ से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह और दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने बताया उनके द्वारा पंचायत के विभिन्न गांवों में छात्र छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष विधार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट में बेहतर अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को विधार्थी सम्मान समारोह में सम्मानित करने से पंचायत के और छात्र छात्राओं में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। मौके पर दर्जनों छात्र छात्राओं को मेंडल,पठन पाठन साम्रागी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उप मुखिया पंकज सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक जयराम पांडेय, मुकेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

मशरक के युवक की सिवान में बाइक और पिक अप की टक्कर में मौत

मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव के युवक की सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बलथरा बाजार के पास बाइक और पिक अप की टक्कर में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरपुरजान गांव निवासी बेचूं प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को गाव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना के बारे में पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने बताया कि युवक बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त को बसंतपुर बाजार में छोड़ने गया था

उसी दौरान बलथरा बाजार के पास बाइक और पिक अप की टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गया , मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को बसंतपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित हैं।

सरकारी विद्यालयों में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

मशरक नगर पंचायत और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को चक्रवर्ती एवं प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान् की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया गया। उच्च विद्यालय मशरक में‌ प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने प्रियदर्शी सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक से हमें अहिंसा की शिक्षा लेनी चाहिए।

अशोक ने कलिंग युद्ध में भारी रक्तपात के बाद शस्त्र का त्याग कर दिया और बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया। इस अवसर पर संजय कुमार सिंह,अरुण कुमार वर्णवाल,विजय कृष्ण त्रिपाठी,डॉ.मनोज कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह,प्रभात चन्द्र भूषण, महेश कुमार पोद्दार,दुर्गा प्रसाद,शत्रुघ्न कुमार,राजेन्द्र कुमार,रामप्रवेश पंडित,श्वेता कुमारी,कुमारी शोभा आदि ने भी सम्राट अशोक को पुष्पांजलि अर्पित किया

वहीं दूसरी ओर रामदेव मध्य विद्यालय,मशरक,श्री अवध उच्च विद्यालय,चैनपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह,जनता उच्च विद्यालय,गोढ़ना,उच्च विद्यालय,हरपुरजान एवं लोकमान्य उच्च विद्यालय राजापट्टी में भी प्रियदर्शी सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!